Lucknow News : सीएम योगी का सख्त आदेश, अब मंत्रियों की सरकारी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे बीजेपी जिलाध्यक्ष

सीएम योगी का सख्त आदेश, अब मंत्रियों की सरकारी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे बीजेपी जिलाध्यक्ष
UPT | Chief Minister Yogi Adityanath

Sep 22, 2024 00:51

प्रभारी मंत्रियों की सरकारी अफसरों के साथ होने वाली बैठकों में भाजपा जिला या महानगर अध्यक्ष मौजूद नहीं रहेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले...

Sep 22, 2024 00:51

Lucknow News : प्रभारी मंत्रियों की सरकारी अफसरों के साथ होने वाली बैठकों में भाजपा जिला या महानगर अध्यक्ष मौजूद नहीं रहेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में संगठन के नेताओं और सरकारी अधिकारी के साथ अलग-अलग बैठकें करनी होंगी। सरकारी बैठकों में मंत्रियों के अगल-बगल संगठन पदाधिकारी नहीं बैठेंगे। सीएम योगी ने यह निर्देश सभी प्रभारी मंत्रियों की बैठक में दिए थे। यूपी सरकार के फैसले के बाद अब सरकारी समीक्षा बैठक से जिलाध्यक्षों व संगठन पदाधिकारियों का प्रवेश रोक दिया गया है।



कई निर्देश दिए थे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव- 2027 की तैयारी भी शुरू कर दी है। उपचुनाव वाली सीटों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों की डयूटी पहले ही लगा दी गई है। कुछ दिन पहले सीएम योगी ने अधिकांश मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में भी मंत्रिपरिषद की बैठक में बदलाव कर दिया था। सभी प्रभारी मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में सक्रिय रहने, वहां प्रकरने सहित कई निर्देश दिए गए थे।

अब दोनों बैठके अलग-अलग होगी
बैठक में प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया गया था कि संगठन के लोगों के साथ और सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें करें। सरकारी योजनाओं की समीक्षा करें। कार्यकर्ताओं की सुनें और उनके काम जायज हों। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल थे। एक कैबिनेट मंत्री की मानें तो यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों बैठके अलग-अलग होगी। सरकारी बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष या संगठन के पदाधिकारी अब शामिल नहीं होंगे। अगर उनकी कोई समस्या है तो उसे अलग से सुना जाएगा।

Also Read

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- हिंदू धर्म के ठेकेदार ही हैं हिंदुओं के दुश्मन

22 Sep 2024 01:19 AM

लखनऊ तिरुपति बालाजी मंदिर मामला : स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- हिंदू धर्म के ठेकेदार ही हैं हिंदुओं के दुश्मन

उन्होंने कहा कि धर्माचार्य, पण्डे, पुजारी और सन्त महन्त केवल जनता और भक्तों को ही नहीं अपितु अपने कथित भगवान को भी धोखा दिया है। इससे... और पढ़ें