प्रियंका को मिला वायनाड से टिकट : गांधी परिवार की परंपरा से हटकर चुना दक्षिण भारत, राहुल ने छोड़ी थी यह सीट

गांधी परिवार की परंपरा से हटकर चुना दक्षिण भारत, राहुल ने छोड़ी थी यह सीट
UPT | प्रियंका गांधी वाड्रा

Oct 16, 2024 00:03

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टिकट दिया है। बता दें कि प्रियंका गांधी पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी...

Oct 16, 2024 00:03

Lucknow News : प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में जानकारी दी। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टिकट दिया है। बता दें कि प्रियंका गांधी पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। गांधी परिवार की परंपरा से हटकर प्रियंका दक्षिण भारत से अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत करेंगी। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड को छोड़कर रायबरेली सीट चुनी थी। 

यह भी पढ़ें- यूपी की 9 सीटों पर होगा उपचुनाव : इलेक्शन कमीशन ने घोषित की तारीख, जानिए कब है वोटिंग और किस दिन काउंटिंग

चुनाव आयोग ने की उपचुनाव की घोषणा
बता दें कि मंगलवार को चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इसमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने पारंपरिक गांधी परिवार की रायबरेली सीट को चुना और वायनाड को छोड़ दिया। इसके अलावा, केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे, जिनके लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।



यूपी से लड़ा अधिकांश गांधी परिवार
गांधी परिवार के अधिकांश सदस्यों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की है। प्रियंका गांधी भी इस राज्य में आईं और पार्टी के प्रभारी के रूप में चुनावी गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जहां उन्होंने महिलाओं को समर्थन दिया और उनकी आवाज बनीं। हालांकि, वे राजनीतिक रूप से बड़ा प्रभाव बनाने में सफल नहीं हो सकीं।

वायनाड छोड़ते समय राहुल गांधी ने किया था एलान
जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि यहां से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा। वहीं 17 जून को वायनाड सीट छोड़ते समय राहुल गांधी ने कहा था कि वायनाड और रायबरेली से उनका एक गहरा भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों तक वायनाड से सांसद रहने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। राहुल ने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह समय-समय पर वायनाड का दौरा करेंगे। उन्होंने रायबरेली से दोबारा प्रतिनिधित्व करने को लेकर खुशी व्यक्त की, लेकिन इसे एक कठिन निर्णय मानते हुए अपनी भावनाओं को साझा किया।

प्रियंका गांधी ने भी जताई थी खुशी
राहुल गांधी के एलान के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि उन्हें वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में बहुत खुशी होगी। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि वह राहुल की अनुपस्थिति को महसूस नहीं होने देंगी और कड़ी मेहनत करेंगी। प्रियंका ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वह सभी को खुश रखें और एक अच्छे प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने अपने पुराने रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा कि रायबरेली और अमेठी से उनका गहरा संबंध है, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। इसके साथ ही, प्रियंका ने बताया कि वह रायबरेली में अपने भाई की मदद करेंगी और दोनों ही स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

यूपी की 9 सीटों पर होगा उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिल्ली के विज्ञान भवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 13 नवंबर को यहां वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं यूपी के साथ ही 39 अन्य विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का एलान किया है। हालांकि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल चुनाव नहीं कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मिल्कीपुर में उपचुनाव पर असमंजस : इलेक्शन कमीशन ने केवल 9 सीटों के लिए घोषित की तारीख, जानिए क्या है वजह

मिल्कीपुर में चुनाव क्यों नहीं?
मिल्कीपुर की विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर फिलहाल असमंजस है। माना जा रहा है कि इस सीट पर चुनाव कुछ समय बाद कराया जाएगा। दरअसल मिल्कीपुर सीट से समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। अजीत के खिलाफ यूपी पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। अजीत प्रसाद ने इस एफआईआर को कोर्ट में चुनौती दी है। संभावना जताई जा रही है कि इसी कारण आयोग ने यहां उपचुनाव को फिलहाल के लिए टाल दिया है।

Also Read

बकरी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल, एक की हालत गंभीर

16 Oct 2024 12:30 AM

रायबरेली Raebareli News : बकरी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल, एक की हालत गंभीर

रायबरेली जिले के एक गांव में एक बकरी को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। भयंकर मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। सभी... और पढ़ें