यूपी की 9 सीटों पर होगा उपचुनाव : इलेक्शन कमीशन ने घोषित की तारीख, जानिए कब है वोटिंग और किस दिन काउंटिंग

इलेक्शन कमीशन ने घोषित की तारीख, जानिए कब है वोटिंग और किस दिन काउंटिंग
UPT | यूपी की 10 सीटों पर होगा उपचुनाव

Oct 15, 2024 16:24

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिल्ली के विज्ञान भवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

Oct 15, 2024 16:24

Short Highlights
  • यूपी की 9 सीटों पर होगा उपचुनाव
  • इलेक्शन कमीशन ने घोषित की तारीख
  • महाराष्ट्र और झारखंड की तारीखों का भी एलान
New Delhi : उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिल्ली के विज्ञान भवन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 13 नवंबर को यहां वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं यूपी के साथ ही 39 अन्य विधानसभा सीटों और 3 लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का एलान किया है। हालांकि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल चुनाव नहीं कराए जाएंगे।

48 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव
आपको बता दें कि देश के 13 राज्यों की कुल 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश की 9, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 सीट पर उपचुनाव होना है। इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे, जिसमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट शामिल है।



महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखें
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां कुल 9.63 करोड़ वोटर हैं। राज्य में 1,00,186 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। यहां कुल 2.6 करोड़ वोटर हैं। वहीं राज्य में कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जबकि झारखंड में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती महाराष्ट्र के साथ ही 23 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें- केजीएमयू-एसजीपीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन : भूख हड़ताल का एलान, अस्पतालों में भटक रहे मरीज

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट : क्वालीफाइंग मुकाबलों में यूपी का दबदबा, जीत का सिलसिला जारी

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, कहा- किसी को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता

15 Oct 2024 06:21 PM

नेशनल दिव्यांग छात्र MBBS की पढ़ाई से नहीं होंगे वंचित : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, कहा- किसी को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है जिसमें कहा गया है कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के चलते किसी भी छात्र को मेडिकल की पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता। और पढ़ें