Lucknow News : अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने हवा में तीन बार लगाया गोता, मची चीख पुकार

अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने हवा में तीन बार लगाया गोता, मची चीख पुकार
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 08, 2024 02:16

सोमवार को अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E- 6165 एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ उतरने से करीब 15 मिनट....

Oct 08, 2024 02:16

Short Highlights
  • इंडिगो की फ्लाइट 6E- 6165 एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई
  • अमृतसर से 12:19 बजे उड़ान भरी थी फ्लाइट
Lucknow News : सोमवार को अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E- 6165 एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ उतरने से करीब 15 मिनट पहले फ्लाइट ने हवा में तीन बार ऊपर नीचे गोता लगाया, इस फ्लाइट में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सीटों के ऊपर साइड में लगेज बॉक्स के डोर खुल गए। कई लगेज नीचे लटकने लगे। यात्रियों को लगा कि अब जीवन लीला समाप्त होने वाली है। हालांकि, पायलट के सूझबूझ और धैर्य से विमान सही सलामत उतर गया। 



विमान में सवार महिलाएं रोने लगीं
जानकारी के मुताबिक, यह एक हवा की चक्रवाती स्थिति होती है जिसमें प्लेन फंस जाए तो बड़ी दुर्घटना तक हो सकती है। फ्लाइट 6165 अमृतसर से 12:19 बजे उड़ान भर कर 1:56 बजे लखनऊ उतरती है। फ्लाइट सवार रेलवे के रिटायर अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी पत्नी साधना के साथ लखनऊ आ रहे थे। अचानक विमान काफी ऊंचाई से तेजी से नीचे आया। इसके बाद सीधा ऊपर उठा। ऐसा तीन बार हुआ। ऐसे में कई यात्री चीखने लगे। विमान में सवार महिलाएं रोने लगीं। ऊपर लगेज बॉक्सस के सभी डोर खुल गए। लगेज नीचे लटकने लगे।

यात्रियों में गुस्सा, किसी ने कुछ नहीं पूछा
यात्रियों का आरोप है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी किसी ने इसके बारे में कुछ भी नहीं पूछा। प्लेन जब उतरा तो कुछ देर में एयर होस्टेस चली गई। वहीं, यात्रियों को सामान्य होने में काफी समय लगा। एयरलाइंस ने किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया।

Also Read