डकैती, एनकाउंटर और राजनीति : योगी के मंत्रियों का अखिलेश पर निशाना, सुल्तानपुर लूट पर छिड़ी जुबानी जंग

योगी के मंत्रियों का अखिलेश पर निशाना, सुल्तानपुर लूट पर छिड़ी जुबानी जंग
UPT | Akhilesh Yadav

Sep 12, 2024 20:54

योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर सुल्तानपुर डकैती मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी की जाति नहीं होती ...

Sep 12, 2024 20:54

Lucknow News : योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर सुल्तानपुर डकैती मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी की जाति नहीं होती और डकैती के खुलासे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस की सराहना की है। सर्राफा एसोसिएशन ने भी पुलिस की तारीफ की है। मंत्रियों ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि अब वह बताएं कि मंगेश अपराधी था या नहीं और कैसे वह किसी अपराधी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

डकैतों के समर्थन में सपा और विपक्षी पार्टियां : ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराधियों की हिम्मत कमजोर हुई है। सुल्तानपुर में ज्वेलर्स के घर हुई दिनदहाड़े डकैती के संदर्भ में, उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और अन्य विपक्षी पार्टियां डकैतों का समर्थन कर रही हैं।



सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक
पाठक ने बताया कि सुल्तानपुर की घटना की गंभीरता से जांच की गई है और वांछित अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर की गई है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अपराधियों के पक्ष में खड़ी रही है और सुल्तानपुर की घटना पर सपा मुखिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपराधियों का समर्थन करती है और जिन मामलों में पीड़ित होते हैं, वहां भी सपा की प्रतिक्रिया अपराधियों के पक्ष में होती है।

यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर मामले में डकैतों का संरक्षण कर रही सपा : ब्रजेश पाठक बोले- माफिया की मजार पर फातिहा पढ़ने वाले सनातन को क्या जानें?

'सपा से अपराधियों को बढ़ावा मिलता है'
सुल्तानपुर की घटना में पुलिस ने वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान हुए एनकाउंटर के बाद समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर अपराधियों का समर्थन कर रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति है कि अपराधी केवल अपराधी होता है, उसकी जाति कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने यह भी बताया कि घटना में वांछितों के घर से 2.5 किलो से अधिक सोना बरामद हुआ है। पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हमेशा अपराधियों को बढ़ावा मिलता है और यह पार्टी अपराधियों के पक्ष में खड़ी रहती है।

बदायूं और मथुरा के जवाहर बाग कांडों का जिक्र
सपा के शासनकाल में लखनऊ की हजरतगंज क्षेत्र में लोहिया वाहिनी के गुंडों ने क्षेत्राधिकारी को जीप के बोनट पर घुमाया था और जीप को एसएसपी के बंगले में घुसा दिया था। इस घटना में अब तक किसी को सजा नहीं मिली है और समाजवादी पार्टी इसके बारे में जानती है। बदायूं और मथुरा के जवाहर बाग कांडों को भी नहीं भुलाया जा सकता, जिनमें पुलिस अधिकारियों की जान गई थी। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर दंगे में कितने निर्दोष मारे गए और एक बहन-बेटी के साथ दुर्व्यवहार हुआ था, इसके जवाब भी समाजवादी पार्टी को देना चाहिए।

अपराधी की कोई जाति नहीं होती : संजय निषाद
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर विपक्षी दल उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। संजय निषाद ने याद दिलाया कि सपा सरकार के दौरान अखिलेश यादव के नेतृत्व में निषाद समुदाय के लोगों की हत्याएँ हुई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मछुआ समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक स्थान है और जो लोग अयोध्या में गोलीबारी की बात करते हैं, वे इस समुदाय के विकास की समझ नहीं रखते। संजय निषाद ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उत्तर प्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन आज यह विकास की राजधानी बन गया है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार : बोले- पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली, सपा मुखिया एनकाउंटर पर क्यूं कर रहे हाय तौबा​​​​​​​

अपराधी को लेकर कैसे प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है सपा : दारा सिंह चौहान
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार जाति के आधार पर कोई निर्णय नहीं करती। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि सुल्तानपुर डकैती मामले का निष्पक्ष जांच किया गया है। चौहान ने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव किसी अपराधी को लेकर कैसे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं, जबकि प्रदेश के कानून-व्यवस्था की सराहना हर जगह हो रही है। उन्होंने अयोध्या मामले पर अखिलेश यादव के बयान को गलत बताया और कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर जीत हासिल की जा सकती है, लेकिन बार-बार यही ट्रिक काम नहीं करती।

सपा कांग्रेस के अलगाववादी रास्ते पर : ओम प्रकाश राजभर
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सर्राफा एसोसिएशन ने सुल्तानपुर डकैती के खुलासे के लिए पुलिस की सराहना की है। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि वह बताएं कि डकैती के आरोपी अपराधी थे या नहीं। ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि जब पुलिसकर्मी शहीद हो जाते हैं, तो अखिलेश यादव क्यों चुप रहते हैं। उन्होंने पूछा कि सिपाही शैलेष राजभर को गोली किसने मारी, इसका जवाब भी मिलना चाहिए। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस के अलगाववादी रास्ते पर चल रही है और अपने लोगों को अपराधियों के रूप में पहचान रही है। उनका कहना था कि सपा का इतिहास अपराधियों को टिकट देने और उन्हें नेता बनाने का रहा है।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें