उत्तर प्रदेश में 09 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उप निर्वाचन के लिए आज 37 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे कुल नामांकन की संख्या 71 तक पहुंच गई ...
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव : बुधवार को 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, अब तक कुल 71
Oct 24, 2024 21:29
Oct 24, 2024 21:29
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन स्थिति निम्नलिखित है।
1. मीरापुर (मुज़फ्फरनगर) : 06 प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया, जिससे अब तक कुल 17 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।
2. कुंदरकी (मुरादाबाद) : 05 प्रत्याशियों के साथ अब तक कुल 07 नामांकन हुए हैं।
3. गाजियाबाद (गाजियाबाद) : आज 04 नामांकन दाखिल हुए, जिससे कुल 07 प्रत्याशी हो गए हैं।
4. खैर (अ.जा.) (अलीगढ़) : 02 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
5. करहल (मैनपुरी) : 02 नामांकनों के साथ अब कुल 05 प्रत्याशी मैदान में हैं।
6. सीसामऊ (कानपुर नगर) : आज 02 नामांकन दाखिल हुए, जिससे कुल 03 नामांकन हो गए।
7. फूलपुर (प्रयागराज) : 09 प्रत्याशियों के नामांकन के साथ कुल 14 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।
8. कटेहरी (अम्बेड़कर नगर) : 03 नामांकन के साथ अब कुल 07 नामांकन दर्ज किए गए हैं।
9. मझवां (मिर्जापुर) : 04 प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया, जिससे कुल संख्या 09 हो गई है।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को और भी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया अपने अगले चरण में प्रवेश करेगी।
Also Read
24 Oct 2024 09:43 PM
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने गुरुवार को बिजनौर क्षेत्र में कार्रवाई की। और पढ़ें