advertisements
advertisements

मकान मालिक की हत्या : लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया, छेड़छाड़ से थी परेशान

लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया, छेड़छाड़ से थी परेशान
UPT | मकान मालिक की हत्या

May 08, 2024 10:15

लखनऊ पुलिस ने वजीरगंज में हुए कत्ल का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। लड़की छेड़छाड़ से तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बुजुर्ग की उसके घर में ही हत्या कर दी।

May 08, 2024 10:15

Lucknow News : लखनऊ पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर तीन महीने पुरानी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। वजीरगंज इलाके में नाबालिग लड़की और उसका 19 साल का प्रेमी अपने मकान मालिक की हत्या के दोषी हैं, जो उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।

आरोपियों की हुई पहचान
एडीसीपी पश्चिम क्षेत्र, विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा 'आरोपियों की पहचान बंटी कश्यप और उसकी नाबालिग प्रेमिका के रूप में की गई। इन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 302 के तहत हत्या का मामला पहले ही दर्ज किया गया था।'  डीसीपी ने कहा,'पुलिस ने एक हथियार भी जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल उन्होंने हत्या में किया था। इस मामले पर एसीपी चौक, राज कुमार, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) चौक, दिनेश मिश्रा और अपराध शाखा की एक टीम ने काम किया। 

नाले में मिला था शव
पुलिस के अनुसार, श्याम चंद्र गुप्ता (56 वर्ष) का शव 3 मार्च को वजीरगंज इलाके में रिवर बैंक कॉलोनी के एक नाले में मिला था। मृतक के बेटे अंकुर गुप्ता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। 

यौन उत्पीड़न से परेशान थी नाबालिग
पुलिस ने कहा कि श्याम चंद्र गुप्ता नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाता था और उसका यौन उत्पीड़न भी करता था क्योंकि वह उसके कमरे में अक्सर आता था। उसकी हरकतों से तंग आकर नाबालिग ने अपने प्रेमी बंटी को सब कुछ बताया और दोनों ने उसे खत्म करने का फैसला किया। एडीसीपी ने कहा, नाबालिग लड़की ने उसका गला काट दिया और फिर शव को बेडशीट कवर में भरकर घर के पीछे नाले में फेंक दिया।

Also Read

इंडिया गठबंधन की रैली में भगदड़,  इतने प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेगी जनता, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

19 May 2024 09:47 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 : इंडिया गठबंधन की रैली में भगदड़, इतने प्रत्याशियों के भाग्य का कल फैसला करेगी जनता, सियासत की सभी सुर्खियां एक क्लिक पर

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 01 जून तक चलेगा। पूरे देश में 07 चरणों में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में भी 07 चरणों में चुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 04 जून को आएंगे। इस न्यूज़ बुलेटिन में पढ़ें रोजाना उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित खबरें... और पढ़ें