Lucknow News : महिला सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करके सपा का बूथ मजबूती पर जोर

महिला सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करके सपा का बूथ मजबूती पर जोर
UPT | समाजवादी महिला सभा की बैठक में मौजूद नेता-कार्यकर्ता

Sep 20, 2024 19:24

समाजवादी पार्टी की जिला इकाई भी अब एक्टिव मोड में नज़र आने लगी है। पार्टी के कैसरबाग स्तिथ ज़िला कार्यलय पर महिला सभा की बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई।

Sep 20, 2024 19:24

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के कैसरबाग स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को महिला सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव रहीं।

महिला सभा की अध्यक्ष ने दिए निर्देश
बैठक को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे 20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, नामों में संशोधन और गलत नामों को कटवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में महिला सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करके सेक्टर एवं बूथों को और अधिक मजबूत किया जायेगा। महिला जिला कमेटी द्वारा विधानसभाओं की बैठकें प्रत्येक माह में करके आम जन को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना नितान्त आवश्यक है।

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रही मौजूद
महिला सभा की बैठक में मुख्य रूप से महिला सभा राष्ट्रीय सचिव मधु यादव, प्रदेश सचिव दीप शिखा, निशा यादव, शालू जौहरी, अनीता श्रीवास्तव, प्रिया जिला महासचिव सुमन रावत, जिला उपाध्यक्ष सुषमा निर्मल, ममता रावत, विमला रावत, सरोजनी अम्बेडकर, सुप्रिया सिंह यादव, रेखा यादव, नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, जिला सचिव सुनीता यादव, रजनी पटेल, चांदनी चौरसिया, प्रीती यादव, लक्ष्मी यादव, शैलेश यादव, माधुरी यादव, उर्मिला रावत, संजू यादव, विधानसभा अध्यक्ष संध्या यादव, सीमा लोधी, उमा रावत, अनीता यादव, कमर जहां, तितली राठौर, उमा मिश्रा, रमा देवी रावत ‘एडवोकेट’, ममता वर्मा, अनुपमा ठाकुर, सरोज यादव, सुमन यादव एवं सीमा यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।  

सांसद आर के चौधरी भी हुए शामिल
साथ ही मोहनलालगंज सांसद आर.के चौधरी, राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, जिला उपाध्यक्ष-जिला निर्वाचन प्रभारी टी.बी. सिंह, प्रदेश सचिव महेश लोधी, बचान सिंह यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।

Also Read

अनियमित वेतन भुगतान के आरोप पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह निलंबित

20 Sep 2024 10:48 PM

लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज : अनियमित वेतन भुगतान के आरोप पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह निलंबित

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को अनियमित वेतन भुगतान के चलते निलंबित करने के निर्देश दिए है। और पढ़ें