आम महोत्सव-2024 : शुगरलेस टॉमी-एटकिंस का लोगों में क्रेज, दूसरे दिन पहुंचे 30 हजार से ज्यादा लोग

शुगरलेस टॉमी-एटकिंस का लोगों में क्रेज, दूसरे दिन पहुंचे 30 हजार से ज्यादा लोग
UPT | आम महोत्सव

Jul 13, 2024 20:51

अवध​ शिल्पग्राम में आम महोत्सव के दूसरे दिन प्रदर्शनी में अरुणिमा, पूसा अरुणिमा, अंबिका, पूसा सूर्या, पूसा लालिमा, पूसा पीतांबरा आदि आम की रंगीन किस्मों को देखकर लोग बेहद उत्साहित दिखे।

Jul 13, 2024 20:51

Short Highlights
  • आम की 800 से अधिक किस्म का लुत्फ उठाने उमड़ रही लोगों की भीड़
  • रंग-बिरंगे आम की खूबियां जानने को बेकरार दिखे लोग
Lucknow News : आम महोत्सव को लेकर लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय आम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग आम की ​800 किस्मों को देखने के लिए पहुंचे। इनमें से कई लोग तो दशहरी, चौसा,  सहित गिनती की कुछ किस्मों के अलावा आम की अन्य वैरायटी के बारे में जानते भी नहीं थे। इन्होंने पहली बार एक साथ सैकड़ों की संख्या में आम देखे तो इनका आनंद और बढ़ गया। आम महोत्सव के दूसरे दिन लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया।

स्वाद चखते ही आम के हो गए मुरीद
अवध​ शिल्पग्राम में आम महोत्सव के दूसरे दिन प्रदर्शनी में अरुणिमा, पूसा अरुणिमा, अंबिका, पूसा सूर्या, पूसा लालिमा, पूसा पीतांबरा आदि आम की रंगीन किस्मों को देखकर लोग बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर आम को स्वाद लिया। आम की इतनी वैरायटी और उसके अलग अलग स्वाद को लेकर लोग इसके और मुरीद हो गए। आम महोत्सव में बढ़ते मधुमेह रोगियों के लिए वरदान सिद्ध हो रही आम की टामी-एटकिंस प्रजाति मुख्य आकर्षण का केंद्र बन रही है। 

बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता 
इसके साथ ही आम की सेन्सेशन प्रजाति अपने रंग एवं आकार के कारण जन-मानस को आकर्षित कर रही है। स्टॉल से किसानों और नागरिकों ने उच्च गुणवत्ता की विभिन्न प्रजातियों मल्लिका, आम्रपाली, हुस्ने-ए-आरा, अंबिका, अरुणिमा, चौसा, लगंड़ा, दशहरी, रामकेला आदि के कलमी पौधों की खरीद की। बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी
आम का उत्पादन, उत्पादकता, प्रसंस्करण एवं विपणन तथा निर्यात संबंधी तकनीकी जानकारी बागवानों एवं आगन्तुकों को उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को तकनीकी सत्र का भी संचालन किया गया। तकनीकी सत्र के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने गुणवत्तापूर्ण आम उत्पादन, आम की फसल के पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, वैरायटी संरक्षण एवं क्राप इंप्रवूमेंट, जलवायु परिवर्तन को लेकर आम की बागवानी के बारे में अहम जानकारी दी। साथ ही आम उत्पादन में संरक्षित खेती की महत्ता एवं सहफसली खेती, आम में पोषक तत्वों की व्यवस्था तथा आम के निर्यात के लिए फाइटोसाइनेट्री मानक एवं ग्रेडिंग और पैकेजिंग पर लोगों की शंका का समाधान किया और उन्हें जानकारी दी। 

अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
आम महोत्सव के समापन के दिन रविवार को तकनीकी सत्र के बाद आम की विभिन्न प्रजातियों, आम के प्रसंस्कृत उत्पादन का प्रदर्शन, आम पकवान आदि की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों पुरस्कृत किया जाएगा।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें