Lucknow News : धनतेरस और दीपावली को लेकर सज गए बाजार, देर रात तक लोग कर रहें खरीदारी

धनतेरस और दीपावली को लेकर सज गए बाजार, देर रात तक लोग कर रहें खरीदारी
UPT | धनतेरस और दीपावली को लेकर सज गए बाजार

Oct 17, 2024 15:56

दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। त्योहारों को लेकर शहर की प्रमुख बाजारों के साथ ही सड़कों के किनारे फुटपाथ पर दुकानें भी सज गई हैं।

Oct 17, 2024 15:56

Lucknow News : दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। त्योहारों को लेकर शहर की प्रमुख बाजारों के साथ ही सड़कों के किनारे फुटपाथ पर दुकानें भी सज गई हैं। बाजारों में अभी से खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं। कोई वाहनों की एडवांस बुकिंग करा रहा है, तो कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान की। दीपावली पर अपने घर की साज-सजावट और रोशनी से जगमग करने के लिए रंग-बिरंगी झालरों को खरीदारी जमकर हो रही है। जिससे दिन भर बाजार में ग्राहकों की भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार त्योहारों पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 

यहियागंज बाजार में सुबह से ही भीड़
शहर की यहियागंज बाजार में कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामानों की थोक की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगने लगी है। देर रात तक व्यापारी माल बुक करके भेज रहे हैं। इसके अलावा नाका हिण्डोला में दुकानों पर बिजली की रंग बिरंगी झालरों से बाजार जगमगा रही है। लोग घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के झालरें खरीद कर ले जा रहे हैं। दीपावली के नजदीक आते ही तमाम बाजारों में दुकानें विभिन्न सजावटी सामान से पटी पड़ी हैं। रंगीन लाइटें, झालरें और अन्य आइटम ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। 



ऑटोमोबाइल की एडवांस बुकिंग
दो व चार पहिया वाहन खरीदने के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग करानी शुरू कर दी है। अर्जुनगंज स्थित ऑटोमोबाइल शोरुम संचालक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन लोग घरों पर नई बाइक और स्कूटी ले जाना चाहते हैं। इसके लिए कई लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटी-स्कूटर की ज्यादा डिमांड
कुसी रोड स्थित इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन शोरूम के संचालक मौर्य ने बताया लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर और स्कूटी की ज्यादा डिमांड है। फेस्टिवल सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की फुल स्पीड में बुकिंग हो रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों की इलेक्ट्रिक स्कूटी व स्कूटर खूब पसंद आ रहे हैं। बुकिंग कराने वाले लोग धरतेरस और दीपावती पर डिलीवरी लेने की बात कह रहे हैं। जिसकी प्राइस 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है।

ग्राहकों को लुभा रहे आर्टिफिशियल फूल
दीपावली पर्व को लेकर घरों की रंगाई-पुताई और सफाई के बाद लोग घरों को सुंदर बनाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों से घरों को सजाने की तैयारी कर रहे हैं। घरों के डेकोरेशन की लोग तैयारियां कर रहे हैं। घरों में रंग बिरंगी झालरों के साथ आर्टिफिशियल फूलों से घरों को सजाने की तैयारी की जा रही है। प्लास्टिक के फुलों के गुलदस्ता सहित फूलों की दुकानों में भीड़ जुट रही है। ये दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। इन सब के अलावा पूजन सामग्री की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। कलश, लक्ष्मी चरण, शुभ-लाभ, शुभ दीपावली से भी बाजार में रौनक बढ़ गई है।  

चाइनीज झालर की ज्यादा डिमांड
इलेक्ट्रॉनिक सामानों के थोक व फुटकर व्यापारी अतुल जैन ने बताया कि बाजार में छोटे और बड़े बल्ब वाली झालर और चाइनीज राइस झालरें मौजूद हैं। सबसे ज्यादा लोग चाइनीज झालर खरीदते हैं। क्योंकि, सजावट की लाइटिंग के भारतीय सामानों का जो रेट है, उसकी तुलना में चाईनीज आइटम का दाम आधा है। ग्राहक सस्ता सामान ही पसंद करते हैं। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां का बना है। 

इस दिन दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैयादूज
इस साल धनतेरस का पर्व मंगलवार, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक है। दीपावली का पर्व शुक्रवार, 01 नवम्बर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक है। दीपावली के एक दिन शनिवार 02 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। भाई बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज रविवार, 03 नवम्बर को मनाया जाएगा। 

Also Read

 दूसरी सामान्य बीमारियों से मिलते हैं लक्षण, बाल रोग विशेषज्ञों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

17 Oct 2024 06:25 PM

लखनऊ बच्चों में टीबी की पहचान बेहद कठिन : दूसरी सामान्य बीमारियों से मिलते हैं लक्षण, बाल रोग विशेषज्ञों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

टीबी रोगियों की संख्या में भारत विश्व में सबसे आगे है, और उत्तर प्रदेश इसका एक बड़ा हिस्सा है।दवा-प्रतिरोधी टीबी (डीआर-टीबी) की बढ़ती समस्या को एक चुनौती है, जिसका प्रभावी प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की अहम भूमिका है। और पढ़ें