Fire In Lucknow : सिग्नल पर खड़ी कैब बनी आग का गोला, कार सवार बाल-बाल बचे

सिग्नल पर खड़ी कैब बनी आग का गोला, कार सवार बाल-बाल बचे
UPT | आईजी चौराहे पर कार में लगी आग।

Aug 10, 2024 18:28

गोमती नगर के विभूतिखंड में आईजी चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार में आग लग गई। जिस समय गाड़ी में आग लगी वह रेड लाइट पर रुकी हुई थी

Aug 10, 2024 18:28

Short Highlights
  • शार्ट सर्किट से कार में लगी आग
  • चौराहे पर मची अफरा-तफरी
Lucknow News : गोमती नगर के विभूतिखंड में आईजी चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार में आग लग गई। जिस समय गाड़ी में आग लगी वह रेड लाइट पर रुकी हुई थी। कार सवार तीन लोगों ने मुश्किल से बाहर निकलकर खुद को बचाया। कार में आग लगने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम में ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार में आग शार्ट सर्किट से लगी है।

धू-धू कर जली कार
मटियारी निवासी कार चालक धर्मेन्द्र ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बातचीत में बताया कि वह अपने पड़ोसी रवि मौर्या की कैब चलाता है। देवा रोड से दो सवारियां लेकर हजरतगंज जा रहा था। विभूतिखंड में आईजी चौराहे पर पहुंचा तो रेड लाइट पर गाड़ी रोक ली। अचानक कार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार तीन लोगों ने मुश्किल से बाहर निकलकर जान बचाई। चालक के फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें