आधुनिक पोर्टेबल कचरा प्रबंधन स्टेशन का शुभारंभ : अपशिष्ट पृथक्करण में अहम भूमिका निभा रहा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर

अपशिष्ट पृथक्करण में अहम भूमिका निभा रहा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर
UPT | Portable Compactor Transfer Station

Sep 29, 2024 20:46

गोमती नगर में जोन- 4 विनीत खण्ड में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी पोर्टेबल कांपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया गया। वहीं नगर विकास मंत्री और महापौर ने गोमतीनगर जोन-4 ग्वारी चौराहे पर स्थि​त 'मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर' का निरीक्षण किया।

Sep 29, 2024 20:46

Lucknow News : नगर निगम के विकसित आधुनिक पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का उद्घाटन रविवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया। इसकी स्थापना गोमतीनगर जोन 4 के हुसेड़िया चौराहे पर की गई है। इस कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे। इस ट्रांसफर स्टेशन की कचरा संग्रहण क्षमता रोजाना लगभग 40 टन है।

मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण
इसके अलावा गोमती नगर में जोन- 4 विनीत खण्ड में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी पोर्टेबल कांपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया गया। वहीं नगर विकास मंत्री और महापौर ने गोमतीनगर जोन-4 ग्वारी चौराहे पर स्थि​त 'मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर' का निरीक्षण किया। यह केंद्र अपशिष्ट पृथक्करण (Waste Segregation)में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा।



राजधानी के पांच जोन में 22 ऐसे ट्रांसफर स्टेशन होंगे स्थापित
नगर निगम ने एलएसए कंपनी के सहयोग से शहर के पांच जोन में कुल 22 ऐसे ट्रांसफर स्टेशन बनाने की योजना बनाई है, जिनमें से पांच स्टेशनों पर कचरा डंपिंग का कार्य पहले से शुरू हो चुका है। बाकी स्टेशन अभी निर्माणाधीन हैं। इन ट्रांसफर स्टेशनों के जरिए आसपास के वार्डों के लिए कचरा डंप करने की दूरी कम हो जाएगी, जिससे घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया में गति आएगी और प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा। इस मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि ऐसी आधुनिक व्यवस्थाओं से लखनऊ और उत्तर प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। इस अवसर पर नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद भी उपस्थित रहे।

Also Read

पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

29 Sep 2024 09:58 PM

लखनऊ लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार : पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

लव जिहाद के आरोपी अरशद को मदेयगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प​हचान छिपाकर पहले हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। और पढ़ें