मिशन शक्ति : यूपी में 10 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा-जीवन कौशल का प्रशिक्षण, 36772 को दिए जाएंगे सेनेटरी पैड

यूपी में 10 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा-जीवन कौशल का प्रशिक्षण, 36772 को दिए जाएंगे सेनेटरी पैड
UPT | Mission Shakti

Sep 29, 2024 13:54

मिशन शक्ति के अंतर्गत 167 स्कूलों में करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 36,772 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे ताकि वे अपनी शिक्षा नियमित रूप से जारी रख सकें।

Sep 29, 2024 13:54

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार अक्टूबर 2024 से महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति' का पांचवां चरण शुरू करने जा रही है। यह चरण मई 2025 तक चलेगा, जिसके तहत जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से 10 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा और जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 167 स्कूलों में करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 36,772 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे ताकि वे अपनी शिक्षा नियमित रूप से जारी रख सकें।

मुख्य उद्देश्य :
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के कौशल और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी प्रमुख उद्देश्य है।



नवरात्रि विशेष कार्यक्रम :
नवरात्रि के दौरान, 3 से 10 अक्टूबर तक, विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और शक्ति का भाव भरना है।

बाल अधिकारों और सुरक्षा पर जागरूकता :
प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के नेतृत्व में, 3 से 10 अक्टूबर तक, बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, और यौन शोषण जैसे मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच की पहचान सिखाई जाएगी, साथ ही हेल्पलाइन नंबरों और बाल विवाह के खतरों से अवगत कराया जाएगा।

आत्मरक्षा और जीवन कौशल प्रशिक्षण :
नवंबर 2024 से शुरू होकर, 10 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा और जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वावलंबी और सशक्त बन सकें।

करियर काउंसलिंग और मीना मेला :
पीएम श्री योजना के तहत चयनित 167 विद्यालयों में मीना मेला और करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहां बालिकाओं को उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता :
माहवारी स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। 36,772 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे और 79,000 बालिकाओं को जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

कानूनी अधिकारों की जानकारी :
अप्रैल-मई 2025 के दौरान बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, जैसे शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

नियमित गतिविधियां :
सेमिनार-वेबिनार :
बालिका शिक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित सेमिनार और वेबिनार आयोजित किए जाएंगे।
बाल संसद और सभा : विद्यालयों में बाल संसद और बाल सभा का आयोजन होगा।
स्वच्छता पर चर्चा : उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता पर चर्चाएं होंगी।
शिक्षक-अभिभावक बैठकें : विधिक साक्षरता, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूकता के लिए बैठकें आयोजित होंगी।
महत्वपूर्ण दिवसों पर कार्यक्रम : बालिका दिवस और महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
खेलकूद और एनसीसी प्रशिक्षण : केजीबीवी की बालिकाओं को खेलकूद और एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 

Also Read

प्रोजेक्ट प्रवीण में एक लाख छात्रों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, जानें क्यों है खास

29 Sep 2024 03:40 PM

लखनऊ यूपी में स्विटजरलैंड की तर्ज पर पढ़ाई : प्रोजेक्ट प्रवीण में एक लाख छात्रों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, जानें क्यों है खास

यूपी का प्रोजेक्ट प्रवीण काफी हद तक स्विट्जरलैंड की शिक्षा प्रणाली से मेल खाता है, जिसे दुनिया में नंबर एक स्थान प्राप्त है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की 2023 वैश्विक नवाचार रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड दुनिया में नवाचार के क्षेत्र में पहले स्थान पर है। इसकी सफलता का एक मुख... और पढ़ें