विधायक अदिति सिंह की हड्डियां तुड़वाने का ऑडियो वायरल : कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार में गुंडई का मिला लाइसेंस

कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार में गुंडई का मिला लाइसेंस
UPT | BJP MLA Aditi Singh

Sep 06, 2024 01:30

कांग्रेस ने कहा कि विधायक अदित सिंह ने किसी को हड़काने के लिए फोन किया था। वो आदमी इनसे हड़का नहीं तो इन्होंने ऐसी भाषा बोलनी शुरू कर दी। भाजपा सरकार में सचमुच गुंडई का लाइसेंस मिला हुआ है।

Sep 06, 2024 01:30

Lucknow News : रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह के कथित तौर पर वायरल ऑडियो पर सियासत तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर इस ऑडियो को लेकर लोग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। विपक्ष इसे लेकर भाजपा पर निशाना साध रहा है। भाजपा के माननीयों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाने के साथ नसीहत दी जा रही है। यूपी कांग्रेस ने गुरुवार को इस ऑडियो का हवाला देते हुए विधायक अदिति सिंह पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि भाजपा विधायक को गुंडई का लाइसेंस मिला हुआ है। इस ऑडियो में अदिति सिंह एक शख्स को उसकी हड्डी तुड़वाने की धमकी दे रही हैं।

कांग्रेस का तंज : भाजपा कार्यकर्ता-विधायकों की गुंडई की जुबान
कांग्रेस ने सोशल साइट एक्स पर इस मामले में कहा, "तेरी तो हड्डियां तुड़वाऊंगी साले...हड्डियां...तेरी हिम्मत कैसे हो गई मुझसे ऐसे बात करने की..." यह डायलॉग है रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह का। दरअसल विधायक जी किसी को हड़काने के लिए फोन की थीं। वो आदमी इनसे हड़का नहीं तो इन्होंने ऐसी भाषा बोलनी शुरू कर दी। भाजपा सरकार में सचमुच गुंडई का लाइसेंस बंटा हुआ है। जिसके सहारे इनके हर कार्यकर्ता गुंडई की जुबान बोलने लगे हैं। विधायकों को तो यह लाइसेंस बांटने का टेंडर मिला हुआ है। भाजपा वाले अपने लिए गुंडई को कानूनी दर्जा दे लें बस! क्योंकि सरेआम गुंडई करने में इन्हें कोई संकोच तो है नहीं।

सपा ने पूछा बुलडोजर चलेगा?
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने भी इस ऑडियो क्लिप को शेयर किया। उन्होंने कहा क ये हैं बीजेपी की संस्कारों से भरी हुई विधायक अदिति सिंह। कैसे एक व्यक्ति को धमकी और बदतमीजी से बात करती हुई पाई गई हैं, उम्मीद है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी कड़ी कार्रवाई करेंगे। बुलडोजर चलेगा।
अदिति सिंह वायरल ऑडियो

अदिति सिंह : अदिति सिंह बोल रही हूं, सदर विधायक...
दूसरा शख्स : जी बोलिए हां हां
अदिति सिंह : ये तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी माता जी से बदतमीजी करने की
दूसरा शख्स : भाई देखो इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगा, ठीक है
अदिति सिंह : अच्छा ऐसी बात है, लातें पड़ेंगी तो, तुम क्या करोगे
दूसरा शख्स : क्या क्या...
अदिति सिंह : लातें पड़ेंगी तुम्हें, तो क्या करोगे
दूसरा शख्स : ऐसी औकात लालूपुर में किसी की नहीं है और जिस किसी ने मां का दूध पिया है तो आके लड़ ले
अदिति सिंह : अच्छा ठीक है, ठीक है मैं अपने हिसाब से देख लूंगी। अब हम तुम्हारी हड्डियां तुड़वाएंगे, हड्डियां...ठीक है हड्डियां तुड़वाएंगे, तुम्हारी हड्डियां
दूसरा शख्स : जो उखाड़ना है उखाड़ लेना
अदिति सिंह : हां हां वो तो करेंगे, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बात करने की
दूसरा शख्स : हम आपसे थोड़ी ना बात कर रहे हैं, हमने आपको बुलाया भी नहीं, हमने तो मना किया था 12 बजे परसों चाचीजी का फोन आया था, ठीक है रात में...तभी मैंने मना किया था कि चाची जी अभी मत आइए, पिताजी की तबीयत सही नहीं है। लेकिन वह जबरदस्ती की, मेरे पिताजी की तबीयत ठीक नहीं है...
अदिति सिंह : हम कुछ नहीं कर रहे हैं, मगर तमीज से बात करनी चाहिए थी तुम्हें, तमीज से बात करनी चाहिए थी
दूसरा शख्स : तो तमीज से बात किया था लेकिन...
अदिति सिंह : हड्डियां तुड़वाउंगी तुम्हारी, हड्डियां तुड़वाउंगी...अपशब्द...हड्डियां तुड़वाउंगी हड्डियां

अदिति सिंह खामोश, ऑडियो की नहीं हुई पुष्टि
इस वायरल ऑडियो को लेकर विधायक अदिति सिंह की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। पुलिस की ओर से भी मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं विपक्ष की ओर से सवाल उठाने के बाद भी अदिति सिंह ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। हालांकि इस कथित ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें आवाज अदिति सिंह की है या फिर इसे किसी मंशा के तहत एडिट करके वायरल किया गया है। उत्तर प्रदेश टाइम्स इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें