उपचुनाव में इतनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे चंद्रशेखर : कांवड़ रूट पर नाम लिखने से सांप्रदायिक तनाव का जताया अंदेशा

कांवड़ रूट पर नाम लिखने से सांप्रदायिक तनाव का जताया अंदेशा
UPT | सांसद चंद्रशेखर आजाद।

Jul 20, 2024 01:37

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार हमारी बात को इसलिए सुनेगी, क्योंकि अयोध्या में जो हुआ वही यहां भी जनता करेगी। यूपी पुलिस भर्ती को लेकर बहुत बड़े बड़े प्रचार किये गए थे। लेकिन, वह भर्ती निरस्त की गई है। अभी तक दोबारा परीक्षा का आयोजन नहीं कराया गया है।

Jul 20, 2024 01:37

Short Highlights
  • बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के लिए गरीबों को कुचलने का लगाया आरोप
  • बोले- जिन्हें आज अवैध कहा जा रहा, वे गांव से तिरस्कृत हो कर शहर आए 
Lucknow News :  प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कांवड़ यात्रा रूट की हर दुकान पर नेमप्लेट लगाने के सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले को वापस लिया जाए, वरना कभी भी सांप्रदायिक तनाव हो सकता है। अखंड भारत में इस तरह के फैसले, योजनाए ठीक नहीं हैं। उन्होंने विपक्ष के नेताओं की ओर से इसे गलत ठहराने पर कहा कि सही को सही और गलत को गलत सभी को कहना चाहिए। उन्होंने पंतनगर और अन्य इलाकों की तरह हैदर कैनाल बस्ती के लोगों को भी उजाड़ने की कार्रवाई रोकने की मांग की। चंद्रशेखर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी यूपी विधानसभा उपचुनाव में सभी 10 रिक्त सीटों पर दमदारी से लड़ेगी। अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से हमने बात भी कर ली है। इसमें ​फैसला किया गया है कि सभी सीटों पर उपचुनाव मजबूती से चुनाव लड़ा जाए।

हैदर कैनाल से लोगों के उजाड़े जाने का विरोध
सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रेस क्लब में मीडिया​कर्मियों से कहा कि हैदर कैनाल रोड के लोगों को उजाड़ा गया तो पार्टी और वो खुद सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले हैदर कैनाल रोड के किनारे ब​स्ती में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से वर्षों की मेहनत के बाद लोगों ने अपने मकान बनाए हैं। अब जाकर उनकी जिंदगी में चैन सुकून आया है कि दिन भर मेहनत के बाद रात में अपने घर में सो सकते हैं। लेकिन, इसे उजाड़ने की तैयारी है। गरीब की बस्ती को कुचलकर विकास नहीं किया जा सकता है।  

पंतनगर के लोगों की तरह हैदर कैनाल वालों को राहत दें मुख्यमंत्री
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे तो इसका रास्ता निकाल सकते हैं। एलिवेटेड रोड को ऊपर से बनाया जा सकता है। सरकार चाहे तो गरीबों को बसा सकती है। बड़े बड़े प्रोजेक्ट के लिए गरीबों को कुचला जा रहा है। मुख्यमंत्री पंतनगर के लोगों की तरह यहां के लोगों को भी न्याय दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो यह माना जाएगा कि सबका साथ सबका विकास की बात खोखली है क्योंकि यहां पर अधिकतर एससी, एसटी और मुस्लिम वर्ग के लोग हैं। उन्होंने कहा कि अकबरनगर के लोगों को उजाड़कर एक कमरे में रख दिया गया है। उनके लिए पीने की पानी उपलब्ध नहीं है। बिजली की व्यवस्था नहीं है, लोग रो रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद वहां जाकर देखें तो उन्हें तरस आ जाएगा।

54 प्रतिशत दलितों के पास एक गज जमीन भी नहीं
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हम आजाद हुए थे। तब से देश की जो व्यवस्था चली आ रही है, उसमें से अधिकांश लोगों के पास रोजगार नहीं है। आज गरीब गरीब रह गया अमीर अमीर हो गया। 54 प्रतिशत दलितों के पास एक गज तक जमीन नहीं है, जिन्हें आज अवैध कहा जा रहा है, वे गांव से तिरस्कृत हो कर शहर आ गए थे। ऐसे में सत्ता की जिम्मेदारी थी कि अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभ पहुंचाए। लकिन, सत्ता काम नहीं कर पा रही है।

यूपी में दम तोड़ चुकी है कानून व्यवस्था
सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस ही लोगों की हत्या कर रही है पुलिस के लोगों की भी हत्या हो रही है। लोगों को मारा जा रहा है मॉब लिंचिंग हो रही है। उन्नाव, हाथरस में बच्ची के साथ क्या हुआ, जांच में क्या हुआ, क्या कार्रवाई हुई है। इसलिए हमारा स्पष्ट कहना है कि कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, बच्चियों, मुसलमानों का शोषण हो रहा है।

सरकार के बात नहीं सुनने पर अयोध्या का फैसला दोहराएगी जनता
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार हमारी बात को इसलिए सुनेगी, क्योंकि अयोध्या में जो हुआ वही यहां भी जनता करेगी।
यूपी पुलिस भर्ती को लेकर बहुत बड़े बड़े प्रचार किये गए थे। लेकिन, वह भर्ती निरस्त की गई है। अभी तक दोबारा परीक्षा का आयोजन नहीं कराया गया है। मुख्यमंत्री उस भर्ती को जल्दी करवाएं। 

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें