Lucknow News : नगर निगम वर्किंग वुमन के लिए बनाएगा 108 कमरों का हॉस्टल, इस वजह से होगा खास

नगर निगम वर्किंग वुमन के लिए बनाएगा 108 कमरों का हॉस्टल, इस वजह से होगा खास
UPT | Lucknow Nagar Nigam

Oct 11, 2024 18:28

हॉस्टल में सिंगल और डबल बेड के कमरे उपलब्ध होंगे, जिन्हें दो अलग-अलग ब्लॉक्स में बांटा जाएगा। एक ब्लॉक में हॉस्टल की व्यवस्थाएं होंगी और दूसरे में एडमिन ब्लॉक बनेगा। एडमिन ब्लॉक में वेटिंग रूम और मेस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। युवतियों के मनोरंजन के लिए कॉमन रूम बनाया जाएगा, जिसमें टीवी, समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने की सुविधा भी होगी।

Oct 11, 2024 18:28

Lucknow News : नगर निगम ने शहर की कामकाजी महिलाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवतियों के लिए विशेष हॉस्टल का निर्माण करने का निर्णय किया है। इस हॉस्टल में कुल 108 कमरे होंगे और इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि जोन-8 में औरंगाबाद क्षेत्र में इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके निर्माण में लगभग 35 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हॉस्टल
इस हॉस्टल में सिंगल और डबल बेड के कमरे उपलब्ध होंगे, जिन्हें दो अलग-अलग ब्लॉक्स में बांटा जाएगा। एक ब्लॉक में हॉस्टल की व्यवस्थाएं होंगी और दूसरे में एडमिन ब्लॉक बनेगा। एडमिन ब्लॉक में वेटिंग रूम और मेस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। युवतियों के मनोरंजन के लिए कॉमन रूम बनाया जाएगा, जिसमें टीवी, समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा, एक इंडोर स्पोर्ट्स हॉल होगा, जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस और अन्य इंडोर खेलों की सुविधाएं भी मिलेंगी। जिम्नेजियम का भी प्रस्ताव रखा गया है ताकि महिलाएं स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रख सकें।



सुरक्षा का विशेष ध्यान
नगर निगम के इस हॉस्टल में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से महिला सुरक्षाकर्मियों के हवाले होगी और हॉस्टल की गतिविधियों पर लगातार वार्डन की निगरानी रहेगी। इसके अलावा, इमारत में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रह सकें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बेहद कम होगा किराया 
इस हॉस्टल के निर्माण से उन महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा जो लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और उच्च किराए के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। हॉस्टल के किराये को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया गया है। लेकिन, माना जा रहा है इसे बेहद कम रखा जाएगा, ताकि युवतियों और कामकाजी महिलाओं को राहत मिल सके। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित आवास प्रदान किया जा सकेगा, जो उनकी शिक्षा और करियर में सहायक साबित होगा।

Also Read

ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से

11 Oct 2024 10:09 PM

लखनऊ लखनऊ में देश भर के शटलर दिखाएंगे दम : ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से

देश भर के शटलरों का जमावड़ा शनिवार से लगने जा रहा है। योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 की मेजबानी लखनऊ को सौंपी गई है। और पढ़ें