लखनऊवासियों को बड़ी राहत : नगर निगम गृहकर नामांतरण शुल्क में करेगा कटौती, करना होगा इतना भुगतान

नगर निगम गृहकर नामांतरण शुल्क में करेगा कटौती, करना होगा इतना भुगतान
UPT | लखनऊ नगर निगम

Sep 13, 2024 11:58

नगर निगम व्यापारिक समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए 30 प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि के निर्णय को स्थगित करने पर विचार कर रहा है।

Sep 13, 2024 11:58

Lucknow News : लखनऊ में गृहकर नामांतरण शुल्क में कमी से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन में इसे लेकर सहमति बन चुकी है। ऐसे में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलना तय है। इससे लेकर लोगों की बड़ी मुश्किल का समाधान होगा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा।

वर्तमान में एक प्रतिशत है नामांतरण शुल्क
नगर निगम वर्तमान में किसी व्यक्ति की संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क वसूलता है। कई बार इसकी धनराशि ज्यादा होने पर लोग कम करने की मांग कर चुके हैं। इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की गई। वहीं अब आम जनता को राहत देने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत प्रस्ताव मंजूर होने के बाद यह अधिकतम 10 हजार रुपये तक ही लिया जाएगा। इस प्रस्ताव को सत्तापक्ष के साथ विरोधी दलों का भी समर्थन मिलने की बात कही जा रही है। इसलिए इस महत्वपूर्ण विषय पर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पेश किया जाएगा। नगर निगम के अफसरों के मुताबिक गृहकर नामांतरण शुल्क कम करने का प्रस्ताव अनुपूरक सूची के तहत बैठक के दौरान रखा जाएगा। ऐसे में शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस शुल्क में वृद्धि से फिलहाल पीछे हटा नगर निगम
इसके अतिरिक्त, व्यापारिक समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए 30 प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि और 20 नए प्रकार के प्रतिष्ठानों को लाइसेंस के दायरे में लाने के निर्णय को स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। यह निर्णय व्यापारी संगठनों के विरोध के मद्देनजर किया जा रहा है। नगर निगम के अफसरों के मुताकि इन प्रस्तावों को लागू करने से पहले पार्षदों और अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गहन परीक्षण करेगी। ये तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नीतिगत परिवर्तन सभी हितधारकों के हितों को संतुलित करते हुए किए जाएं।

बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी होगी चर्चा-
  • मनकामेश्वर मंदिर चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना
  • चौराहे का जीर्णोद्धार
  • नेहरू नगर और बरौलिया में नए ट्यूबवेल की स्थापना
  • कुड़ियाघाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना
  • कुतुबपुर नाले की मरम्मत
  • बंदीमाता मंदिर द्वार का निर्माण

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें