Lucknow News : एनएचएम संविदा कर्मचारी 30 जुलाई को लखनऊ में करेंगे विरोध-प्रदर्शन

एनएचएम संविदा कर्मचारी 30 जुलाई को लखनऊ में करेंगे विरोध-प्रदर्शन
UPT | संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ।

Jul 12, 2024 03:12

15 जुलाई को कर्मचारियों ने एनएचएम लखनऊ स्थित कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी, लेकिन मौसम को देखते हुये आंदोलन की तारीख बदल दी गई है।

Jul 12, 2024 03:12

Lucknow News : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने से एक लाख से अधिक संविदा कर्मियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। जिसके चलते इस बार 15 जुलाई को कर्मचारियों ने एनएचएम लखनऊ स्थित कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी,लेकिन मौसम को देखते हुये आंदोलन की तारीख बदल दी गई है। अब कर्मचारी 30 जुलाई को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय पर जुटेंगे और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। 

महामंत्री योगेश उपाध्याय ने दी जानकारी 
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि एक  जुलाई को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखी थी। उन्होंने कहा था की यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 15 जुलाई को संविदा कर्मचारियों को लखनऊ पहोचना था। मौसम को देखते हुए तारीख में बदलावा किया गया है। अब 30 जुलाई को लखनऊ में एकत्रित होंगे  संविदा कर्मचारी।

कोविड महामारी के दौरान किया योगदान  
महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वर्ष 2005 से संचालित हो रहा है, वर्तमान में इसमें लगभग 1.35 लाख संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान खतरे में डाल कर योगदान दिया है, जिसके लिए सरकार की तरफ से सम्मानित भी किया गया। लेकिन, यूपी में इन कर्मचारियों को वेतन और स्थानांतरण नीतियों के अभाव में कई समस्याएं हो रही है।

नीतियों के आभाव से हो रही समस्या 
स्थानांतरण नीति न होने के कारण कम वेतन भोगी संविदा कार्मिकों को तैनाती अत्यंत दूर स्थानों पर मिलती है, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वेतन नीति के अभाव के कारण वेतन विसंगति व्याप्त है। इन्ही दो प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग संविदा कर्मचारी कर रहे हैं। 

Also Read

आक्रोशित छात्राओं ने लगाए 'वी वांट जस्टिस' के नारे

8 Sep 2024 10:34 PM

लखनऊ हॉस्टल की मेस के जीरा राइस में निकला कीड़ा : आक्रोशित छात्राओं ने लगाए 'वी वांट जस्टिस' के नारे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में प्लेट में परोसे गए जीरा राइस में कीड़ा दिखाई दे रहा है। जबकि फोटो में सब्जी में लकड़ी के साथ एक रस्सी का टुकड़ा नजर आ रहा है। और पढ़ें