Lucknow News : आरक्षण को लेकर कांग्रेस का दोगला चरित्र उजागर : आर्य ने राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना

आरक्षण को लेकर कांग्रेस का दोगला चरित्र उजागर : आर्य ने राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना
UPT | लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते लाल सिंह आर्य

Sep 21, 2024 14:50

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के अमरीका में दिए एक बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ में प्रेस कांफेंस कर राहुल पर जमकर हमला बोला।

Sep 21, 2024 14:50

Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने आरक्षण को लेकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने खासकर कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लिया। आर्य ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हाल का बयान, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर आरक्षण समाप्त करने की बात कही थी, कांग्रेस के "दोगले चरित्र" को दर्शाता है।

नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक रहे आरक्षण के ​खिलाफ
आर्य ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी के नेता, जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक, हमेशा आरक्षण के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कई उदाहरण दिए, जिनमें कांग्रेस ने आरक्षण को कमजोर करने या समाप्त करने के प्रयास किए। इसके विपरीत आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। जिन्होंने दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों जैसे पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना और संविधान दिवस मनाने का जिक्र किया।

सपा मुखिया पर साधा निशाना
आर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए संविधान के खतरे में पड़ने का शोर मचाकर विपक्ष ने जनता को गुमराह किया। जनता इनकी चालबाजी समझ चुकी है। जनता ही इन्हेें आगे सबक सिखायेगी।



 

Also Read

दिल्ली में 27 सितंबर को करेंगे आवाज बुलंद

21 Sep 2024 06:34 PM

लखनऊ पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर रिटायर्ड बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन : दिल्ली में 27 सितंबर को करेंगे आवाज बुलंद

पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर रिटायर्ड बैंक कर्मियों शनिवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के परिसर में सैकड़ों रिटायर्ड कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और पढ़ें