राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : यूपी के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, दिल्ली में किए जाएंगे सम्मानित

यूपी के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, दिल्ली में किए जाएंगे सम्मानित
UPT | यूपी के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार।

Aug 29, 2024 02:29

परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024'के लिए चयनित किया गया है। इन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर 05 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

Aug 29, 2024 02:29

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और मिर्जापुर के परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024' के लिए चयनित किया गया है। इन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर 05 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से चयनित शिक्षकों में प्रतापगढ़ के मान्धाता ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर के श्याम प्रकाश मौर्या और मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के रविकांत द्विवेदी शामिल हैं। 

शिक्षक दिवस पर किए जाएंगे सम्मानित 
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024' के लिए पूरे देश से 50 शिक्षकों का चयन किया है। पुरस्कार स्वरूप 50-50 हजार रुपये नकद,चांदी का मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दिया है और इस दिशा में विभिन्न प्रयास किए हैं, जैसे परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहन और अध्ययन के नए तरीकों को अपनाने वाले शिक्षकों को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना।

शिक्षा में तकनीक का उपयोग
प्रतापगढ़ के श्याम प्रकाश मौर्या ने अपने विद्यालय में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बच्चों को पीपीटी और प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई है। उन्होंने 2022 में एक ऑनलाइन ग्रुप बनाकर पूरे जिले के बच्चों को राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा के लिए प्रेरित किया था,जिससे 785 बच्चों को 03.76 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई।

गणित के प्रति बढ़ाई रुचि
मिर्जापुर के रविकांत द्विवेदी ने अपने विद्यालय में 'गणित का बगीचा' जैसी पहल की है, जिससे बच्चों को गणित के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने डिजिटल क्लास जैसी नई तकनीकों का भी प्रयोग किया है। यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है और छात्रों के जीवन को नैतिकता और मूल्यों से समृद्ध बनाया है।

देश से 50 शिक्षकों का चयन
'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' प्राप्त करने वाले शिक्षकों में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षक शामिल हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र शामिल हैं।

Also Read

सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

14 Sep 2024 12:38 AM

लखनऊ यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। और पढ़ें