Lucknow Crime : भतीजे का शव फंदे से लटकता मिला, चाचा पर हत्या का आरोप

भतीजे का शव फंदे से लटकता मिला, चाचा पर हत्या का आरोप
UPT | थाना ठाकुरगंज।

Jul 09, 2024 00:36

ठाकुरगंज में सोमवार को एक युवक शव घर में पंखे से लटकता मिला। मृतक के परिवार ने उसके चाचा पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

Jul 09, 2024 00:36

Short Highlights
  • चाचा के हाथ-पैर में लगा चाकू, अस्पताल में भर्ती 
  • मकान के विवाद में चाचा-भतीजा में हुआ था झगड़ा 
Lucknow News : ठाकुरगंज में बरौरा स्थित मरी माता मंदिर के पास सोमवार को राम भरोसे मौर्या का शव घर में पंखे से लटकता मिला। मृतक के परिवार ने उसके चाचा पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
झगड़े के बाद फंदे से लटकता मिला राम भरोसे का शव
परिजनों ने बताया कि राम भरोसे और उसके चाचा में सुबह मकान के विवाद में झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद राम भरोसे का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वहीं चाचा राम सेवक के हाथ-पैर में चाकू से घाव थे। परिवार का आरोप है कि राम सेवक ने उनके भतीजे की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद खुद को बचाने के लिए राम सेवक ने खुद ही अपने हाथ पैर पर चाकू से वार कर लिया। बताया जा रहा है कि चाचा भतीजे के बीच मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। ये मामला कोर्ट में लंबित भी है। सोमवार को इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। 

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा 
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि राम भरोसे का शव कमरे में पंखे लटकता मिला है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। राम सेवक के हाथ-पैर पर चाकू से घाव कैसे आए, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से शिकायत मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से लाई गई वापस, जानिए वजह

6 Oct 2024 03:25 PM

लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से लाई गई वापस, जानिए वजह

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर र​विवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 432, जो लखनऊ से दिल्ली जाने वाली थी, को उड़ान भरने के ठीक पहले रनवे से वापस लाया गया। और पढ़ें