Vande Bharat : अब लखनऊ से पटना तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल रन हुआ पूरा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

अब लखनऊ से पटना तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल रन हुआ पूरा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
UPT | पटना से लखनऊ पहुंची वंदे भारत

Mar 08, 2024 19:26

पीएम मोदी 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद इस ट्रेन का नियमित रूप से संचालन किया जाएगा।

Mar 08, 2024 19:26

Short Highlights
  • वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलकर अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।
  • लखनऊ से पटना के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा किया गया।
Lucknow News : देश में कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। सरकार की तरफ से पिछले कुछ महीनों में कई वंदे भारत एक्सप्रेस जनता के लिए शुरू किया गया है। अब लखनऊ से पटना के बीच भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ से पटना के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा किया गया।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से चलकर पटना पहुंचने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद इस ट्रेन का नियमित रूप से संचालन किया जाएगा।

ट्रायल में समय से पहले पहुंची ट्रेन 
शुक्रवार को इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। जिसमें अपने तय समय से 15 मिनट पहले यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंच गई। पटना से ट्रेन सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई। जिसके बाद दानापुर, आरा, बक्सर, वाराणसी, अयोध्या होते हुए दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर चारबाग स्टेशन पहुंच गई। जबकि ट्रेन को 2 बजकर 45 मिनट पर चारबाग स्टेशन पहुंचना था।

पटना से अयोध्या दर्शन भी होगा आसान 
वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलकर अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। फिर लखनऊ से पटना भी अयोध्या होकर जाएगी। इससे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को इच्छुक श्रद्धालु आसानी से अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही अयोध्या घूमकर वापस पटना लौट सकते हैं। इस ट्रेन को पटना से सुबह 6 बजे खोलने पर विचार किया जा रहा है। इस ट्रेन की टाइमिंग को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें