Lucknow News : पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंत्री बोले- नहीं होने देंगे अन्याय

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंत्री बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
UPT | पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री धर्मपाल सिंह

Oct 16, 2024 19:19

धर्मपाल सिंह ने शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों से कहा कि शपथ लेना तभी सार्थक होगा, जिस उद्देश्य के तहत शपथ ली है, उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा की जा रही मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। 

Oct 16, 2024 19:19

Lucknow News : प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार को पशुपालन निदेशालय में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'पशुसेवा अस्माकं धर्मः' यानी पशु की सेवा हमारा धर्म है। पशुधन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह सौभाग्य प्राप्त है कि वह पशुसेवा के कार्यों को पशु विज्ञान के माध्यम से बेहद अच्छी तरह कर सकें। 

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव ने अध्यक्ष, अरूण कुमार प्रजापति ने उपाध्यक्ष, फूलचन्द्र सुमन ने महामंत्री, हरीश सिंह ने संयुक्त मंत्री, अखिलेश पाण्डेय ने कोषाध्यक्ष और शालिनी गुप्ता ने ऑडिटर के पद पर शपथ ली। इस अवसर पर पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विगत वर्षों से पशुधन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं और पशुधन विभाग सरकार की प्राथमिकता में है। पशुधन विभाग केवल पशुधन संरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 



संगठन की मांगों पर करेंगे विचार
धर्मपाल सिंह ने शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों से कहा कि शपथ लेना तभी सार्थक होगा, जिस उद्देश्य के तहत शपथ ली है, उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा की जा रही मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। 

पशुपालन विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ हरिकिशोर तिवारी, प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ शिवबरन सिंह यादव और डॉ. नरेश कुमार अपर महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग डॉ. पी.एन सिंह, अपर निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ.जयकेश पाण्डेय सहित प्रदेश के सभी पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

सीओ महसी निलंबित, एसटीएफ ने मुख्य आरोपियों की तेज की तलाश

16 Oct 2024 10:52 PM

लखनऊ बहराइच हिंसा में शासन की पहली बड़ी कार्रवाई : सीओ महसी निलंबित, एसटीएफ ने मुख्य आरोपियों की तेज की तलाश

बहराइच हिंसा में शासन स्तर पर पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें क्षेत्राधिकारी महसी रूपेंद्र गौड़ को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार सुबह ही सीओ पहले हटाया गया था, इसके बाद रात में शासन ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। और पढ़ें