डाक विभाग का 'ढाई आखर' पत्र लेखन अभियान : विजेताओं को मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार, करना होगा ये काम

विजेताओं को मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार, करना होगा ये काम
UPT | Lucknow GPO

Sep 30, 2024 19:36

डाक विभाग लखनऊ सर्कल के प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान हर वर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी को लेखन के प्रति आकर्षित किया जा सके। इस साल यह अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा।

Sep 30, 2024 19:36

Lucknow News : डाक विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर 'ढाई आखर' नामक पत्र लेखन अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य डिजिटल युग में अक्षरों के महत्व को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत, प्रतिभागियों को पत्र लिखकर लेखन के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखकों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 50,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

14 दिसंबर तक चलेगा अभियान
डाक विभाग लखनऊ सर्कल के प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान हर वर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी को लेखन के प्रति आकर्षित किया जा सके। इस साल यह अभियान 14 सितंबर से शुरू हुआ है, जो 14 दिसंबर तक चलेगा। इसका विषय 'लेखन का आनंद: डिजिटल युग में अक्षरों का महत्व' है। इसके तहत प्रतिभागी अंग्रेजी, हिंदी या अन्य किसी भी भाषा में एक हजार शब्दों का लेख ए-4 साइज पेपर पर, या 500 शब्दों का अंतर्देशीय पत्र लिखकर भेज सकते हैं। पत्रों को पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय, लखनऊ के पते पर भेजा जाएगा।



राज्य-परिमंडल स्तर पर पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार: 25,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार: 10,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार: 5,000 रुपये

राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार: 50,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार: 25,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार: 10,000 रुपये

Also Read

एलडीए ने 40 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर 

30 Sep 2024 09:56 PM

लखनऊ Lucknow News : एलडीए ने 40 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर 

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के दस्ते ने सोमवार को सीतापुर रोड पर अतिक्रमणकारियों से 40 करोड़ कीमत की 15 बीघे जमीन खाली करायी। इस जमीन पर 30 साल से अधिक समय से लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा था। और पढ़ें