सपा के प्रदेश मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर लगी होर्डिंग पर एक नया नारा दिखाई दिया। इस होर्डिंग में लिखा गया 'अयोध्या, चित्रकूट तो झांकी है मथुरा अभी बाकी है।' इस होर्डिंग के जरिए अयोध्या और चित्रकूट की जीत के बाद अब सपा के मथुरा में जीत की तैयारी का जिक्र किया गया।
उपचुनाव से पहले पोस्टर वॉर: सपा दफ्तर के बाहर लगाई गई होर्डिंग, कुछ देर में हटाया
Jul 09, 2024 17:26
Jul 09, 2024 17:26
अयोध्या चित्रकूट में जीत से सपा उत्साहित
सपा के प्रदेश मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर लगी होर्डिंग पर एक नया नारा दिखाई दिया। इस होर्डिंग में लिखा गया 'अयोध्या, चित्रकूट तो झांकी है मथुरा अभी बाकी है।' इस होर्डिंग के जरिए अयोध्या और चित्रकूट की जीत के बाद अब सपा के मथुरा में जीत की तैयारी का जिक्र किया गया। हालांकि इस तरह का नारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौरान चर्चा में आया था। वहीं इस बार अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत ना केवल यूपी बल्कि पूरे देश और यहां तक कि विदेश में चर्चा का विषय बनी।
कुछ ही देर में उतार दी गई होर्डिंग
अयोध्या वाली फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद और बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट से कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने जीत हासिल की। इससे उत्साहित अब सपा नेता कार्यकर्ता मथुरा में भी जीत का दावा कर रहे हैं। विक्रमादित्य मार्ग स्थित ये होर्डिंग मथुरा से पूर्व प्रत्याशी अनिल अग्रवाल की ओर से लगवाई गई है। वहीं कुछ देर बाद इस होर्डिंग को उतरवा लिया गया।
Also Read
23 Oct 2024 03:56 PM
वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें