बड़ा फैसला : उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति, DSP से ASP बने 37 PPS अफसर

उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति, DSP से ASP बने 37 PPS अफसर
UPT | यूपी पुलिस।

Jul 27, 2024 00:23

पदोन्नत किए गए अधिकारियों में नितिन कुमार सिंह (2007 बैच), सुनील कुमार सिंह (2008 बैच) और पंकज कुमार सिंह (2008 बैच) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इनके अलावा संजीव कुमार सिन्हा, सुप्रिय गुप्ता और डॉ. राजेश तिवारी जैसे अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस पदोन्नति सूची में शामिल हैं।

Jul 27, 2024 00:23

Lucknow News : उत्तर प्रदेश पुलिस में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में 37 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश शुक्रवार रात को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी किया गया। इस पदोन्नति के साथ, इन अधिकारियों के वेतमान में भी वृद्धि हुई है। 
इनका हुआ पदोन्नत
पदोन्नत किए गए अधिकारियों में नितिन कुमार सिंह (2007 बैच), सुनील कुमार सिंह (2008 बैच) और पंकज कुमार सिंह (2008 बैच) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इनके अलावा संजीव कुमार सिन्हा, सुप्रिय गुप्ता और डॉ. राजेश तिवारी जैसे अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस पदोन्नति सूची में शामिल हैं। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस सेवायें) अनुभाग-1 की अधिसूचना संख्या 1619/छ:पुसे.-1-2024 के अनुसार की गई है।

विभिन्न जिलों में किया गया नियुक्त
पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में नियुक्त किया गया है। उदाहरण के लिए नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर, सुनील कुमार सिंह को जनपद गोरखपुर और पंकज कुमार सिंह को कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात किया गया है। इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी पदोन्नति की सूचना देने और प्रमाण-पत्र तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

पदोन्नत किए गए अन्य अधिकारियों में सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, रवीराम पांडेय, आलोक मिश्र, मो. अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, डॉ. अनूप सिंह, अरविन्द कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, पूनम तिरोहित, अतुल कुमार यादव, सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, सुशील कुमार गंगा प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार, रूकमणि वर्मा और ममता कुरील शामिल हैं। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें