सिंचाई आदि कार्यों के लिए एग्रीकल्चर फीडर पर निर्धारित 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यूपी पॉवर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिया।
Lucknow News : कृषि फीडरों को तय समय पर उपलब्ध कराएं बिजली, अधिकारियों को निर्देश
Jul 11, 2024 17:47
Jul 11, 2024 17:47
- एग्रीकल्चर फीडर पर 10 घंटे विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करने के निर्देश
- सितंबर तक सावधानी बरतने की जरूरत
सितंबर तक बरतें सावधानी
डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि बरसाती मौसम में विद्युत लाइनों, उपकरणों और ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना अधिक होती है जबकि इसकी संभावना अन्य मौसम में कम होती है। इस स्थिति में, विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सितंबर तक, उन्होंने अधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
डॉ. गोयल ने सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को शिड्यूल के अनुसार सुनिश्चित करने की भी बात कही है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय और जनपद स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षों के माध्यम से प्रभावी अनुश्रवण करने की सलाह दी है।
समय पर प्राप्त हो बिजली बिल
अध्यक्ष ने विद्युत चोरी को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर बिल प्राप्त करने की सुनिश्चित की अपील की है। बिलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सही मीटर रीडिंग के साथ उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश
प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण बरेली, पीलीभीत एवं लखीमपुर जिलों के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। इसे सामान्य रखने के लिये पावर कारपोरेशन लगातार इस पर काम कर रही है। कई सबस्टेशनों में पानी आ गया है। इन जिलों के हालात पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की गयी और हालात को सामान्य रखने हेतु युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश दिये गये।
Also Read
23 Oct 2024 03:56 PM
वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें