लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल : 12 मुख्य अभियंताओं का स्थानांतरण

12 मुख्य अभियंताओं का स्थानांतरण
UPT | लखनऊ।

Jul 06, 2024 02:26

शासन ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में मुख्य अभियंता स्तर के 12 अफसरों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज के मुख्य अभियंता भी शामिल हैं। 

Jul 06, 2024 02:26

Short Highlights
  • राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक भेजे गए देवीपाटन
  • अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज के मुख्य अभियंता इधर से उधर
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। शासन ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में मुख्य अभियंता स्तर के 12 अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज के मुख्य अभियंता भी शामिल हैं। 

राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक भेजे गए देवीपाटन
स्थानांतरण के तहत महाप्रबंधक राजकीय निर्माण निगम लखनऊ अवधेश शरण चौरसिया को मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र के पद पर भेजा गया है। प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ से संबद्ध नवपदोन्नत मुख्य अभियंता राज कुमार सिंह को मुख्य अभियंता अयोध्या क्षेत्र बनाया गया है। मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र अशोक कुमार द्विवेदी को मिर्जापुर क्षेत्र साथ में प्रयागराज क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, मुख्य अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) लखनऊ राम नाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय-दो लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मुख्य अभियंता प्रयागराज क्षेत्र विजय कन्नौजिया को इसी पद पर मध्य क्षेत्र लखनऊ तथा मुख्य अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) प्रयागराज मुकेश चंद्र शर्मा को चित्रकूटधाम बांदा भेजा गया है। 

मुख्य अभियंता बस्ती को सहारनपुर भेजा 
इसी तरह मुख्य अभियंता संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ रविदत्त कुमार को मुख्य अभियंता कानपुर क्षेत्र, मुख्य अभियंता बस्ती क्षेत्र संजय कुमार श्रीवास्तव को सहारनपुर क्षेत्र, मुख्य प्राविधिक परीक्षक टीएसी लखनऊ राजनाथ गुप्ता को मुख्य अभियंता झांसी क्षेत्र, मुख्य अभियंता वाह्य सहायतित परियोजना लखनऊ सुरेंद्र सिंह को मुख्य अभियंता विश्व बैंक (ईएपी) मुख्यालय झांसी, मुख्य अभियंता संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ रवींद्र सिंह को मुख्य अभियंता (सेतु) पीडब्ल्यूडी लखनऊ तथा नवपदोन्नत मुख्य अभियंता संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ अजय कुमार को मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 

Also Read

शादी डॉट कॉम पर युवक से हुई दोस्ती,  इमरजेंसी बताकर साढ़े चार लाख ठगे, जानें क्या है पूरा मामला

9 Jul 2024 02:15 AM

लखनऊ Lucknow News : शादी डॉट कॉम पर युवक से हुई दोस्ती,  इमरजेंसी बताकर साढ़े चार लाख ठगे, जानें क्या है पूरा मामला

यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर ठगी करके भाग गया। युवक को युवती से मुलाकात shaadi.com पर हुई थी। लड़के ने भरोसा.... और पढ़ें