विनेश फोगाट को न्याय दो : रायबरेली में कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर किया धरना प्रदर्शन
UPT | प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

Aug 08, 2024 17:21

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को विवादास्पद तरीके से बाहर किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रायबरेली में धरना दिया।

Aug 08, 2024 17:21

Raebareli News : पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रायबरेली में धरना दिया। हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना -प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

डीएम कार्यालय के सामने रैली निकाली
आपको बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ओलंपिक महिला कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर और 'न्याय दो' लिखे बैनर लेकर जिले के कलेक्ट्रेट परिषद स्थित डीएम कार्यालय के सामने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को गंदी राजनीति व बदले की भावना के चलते आयोग्य  घोषित कर दिया गया। विनेश फोगाट ने तमाम चुनौतियों का सामना करते और विपरीत परिस्थितियों को हराकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने भारतीय खेल जगत में नाम रोशन कर एक कीर्तिमान इतिहास रचा है। देश के लाखों लोग जो पदक जीतने का सपना देख रहे थे, उनके हौसले कमजोर हुए हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी है, जिसके लिए कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। और न्यायिक जांच कराने की मांग की है ताकि महिला कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट को न्याय मिल सके।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें