Raebareli News : बाढ़ग्रस्त गंगा कटरी क्षेत्र में डीएम ने लगाई चौपाल, प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित की चौकियां

बाढ़ग्रस्त गंगा कटरी क्षेत्र में डीएम ने लगाई चौपाल,  प्रभावित क्षेत्रों  में स्थापित की चौकियां
UPT | बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती हुई जिलाधिकारी हर्षिता माथुर

Sep 23, 2024 17:17

रायबरेली जनपद के गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अगुवाई में एक बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान लालगंज और डलमऊ के गंगा क्षेत्र के निवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया।

Sep 23, 2024 17:17

Raebareli News :  रायबरेली जनपद में गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौपाल आयोजित की गई। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अगुवाई में जिले के समस्त उच्च अधिकारियों ने लालगंज व डलमऊ के गंगा क्षेत्र के आसपास बसे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।

गंगा नदी की निगरानी
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि वे डलमऊ तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आई थीं। साथ में एडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डलमऊ तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों को पानी ने घेर रखा है, इनमें ज्यादातर कृषि क्षेत्र और दो रिहायशी गांव हैं। इन सभी इलाकों का दौरा किया गया है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़े सभी विभागों जैसे चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, बिजली विभाग, पंचायती राज द्वारा लगातार काम जारी है। हमारी बाढ़ चौकियां क्रियाशील हैं। गंगा नदी के बहाव पर नजर रखी जा रही है। 

रिहायशी इलाकों में कृषि क्षेत्र को अलर्ट किया
रिहायशी इलाकों में कृषि क्षेत्र को अलर्ट किया जा रहा है। निरीक्षण कर लोगों को निर्देश दिए गए हैं। गांव में ट्रिपिंग की शिकायत को लेकर बिजली विभाग से बात की गई है। लो वोल्टेज की समस्या और बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके निर्देश दिए गए हैं।


लालगंज में लगाई बाढ़ राहत चौपाल
जिलाधिकारी ने लालगंज तहसील में बाढ़ राहत चौपाल लगाई और लोगों से बात की। यहां गंगा की बाढ़ का पानी कृषि क्षेत्र में घुस गया है, जबकि रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी अभी घरों में नहीं घुसा है। उन्होंने बताया कि गंगा कटरी क्षेत्र के निसघर गांव में बाढ़ चौपाल लगाई गई है। अन्य मजरों में पानी नहीं पहुंचा है। उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। नावों की व्यवस्था कर दी गई है। एसडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। स्वास्थ्य जांच कराई गई है। जो भी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है और जहां स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है, उस स्कूल की जगह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Also Read

सीएम योगी ने कहा- परीक्षा केंद्रों के चयन में बरती जाए सावधानी  

23 Sep 2024 10:24 PM

लखनऊ रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा कराएं : सीएम योगी ने कहा- परीक्षा केंद्रों के चयन में बरती जाए सावधानी  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विभिन्न बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। और पढ़ें