Raebareli Crime : दावत से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

दावत से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
UPT | जिला अस्पताल में भर्ती युवक।

Mar 10, 2024 13:00

रायबरेली में दावत से लौट रहे एक युवक को उसके गांव के आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पहले तो युवक को जमकर पीटा उसके बाद गोली चला दी। युवक को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। मामला गदागंज थाना क्षेत्र के हमीर मऊ गांव का है।

Mar 10, 2024 13:00

Raebareli News : रायबरेली के हमीर मऊ गांव में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा युवक एक निमंत्रण कार्यक्रम से घर लौट रहा था। जैसे ही युवक की बाइक से थोड़ा आगे बढ़ा, आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ग्रामीणों के आने पर भागे बदमाश
मामला गदागंज थाना क्षेत्र के हमीर मऊ गांव के पास का है। जहां पूरे सूबेदार का पुरवा निवासी अतुल प्रताप सिंह पुत्र भीम सिंह ( 20 वर्ष) निमंत्रण से घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तो सभी हमलावर मोटर साइकिल से मौके से भाग गये।

घायल युवक को अस्पताल भर्ती 
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। घायल के भाई गोलू सिंह ने अपने गांव के बगल में रहने वाले निहाल सिंह, रिशू सिंह, रामू यादव, दुर्गेश शुक्ला समेत आधा दर्जन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। ईएमओ जिला अस्पताल अतुल पांडे ने बताया कि एक अतुल सिंह नाम का व्यक्ति दीन शाह गौरा सीएचसी से रेफर होकर आया है। उसके परिजनों ने बताया उसे गोली मारी गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एडमिट कर लिया गया है. हालत गंभीर है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें