रायबरेली में स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति : निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, शव सड़क पर फेंके

निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, शव सड़क पर फेंके
UPT | निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत

Jun 30, 2024 16:48

प्रसव के लिए निजी नर्सिंग होम में आई गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद बच्चे सहित मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Jun 30, 2024 16:48

Raebareli News :  रायबरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जो स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को उजागर करता है। ऊंचाहार स्थित हर्ष हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला की मृत्यु ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। यह घटना चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाती है।

ये था मामला
कंदरावा क्षेत्र के पूरे फकीर गांव की निवासी रामगनेश के अनुसार उनकी बहू बबली यादव, जो लवकुश यादव की पत्नी थीं, को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को हर्ष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रात में एक डॉक्टर ने बबली का ऑपरेशन किया। लेकिन शनिवार को परिवार को सूचित किया गया कि मरीज की स्थिति गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रायबरेली ले जाना चाहिए।  पीड़ित का कहना है कि जब उसने जाकर देखा तो उसके बहू की मौत हो चुकी थी और उसके गर्भ में ही नवजात की भी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप
आरोप है कि उसने जब अस्पताल संचालक से कहा कि उसकी बहू तो मर चुकी है,फिर क्यों रेफर कर रहे हो तो वो लोग भड़क गए और जच्चा-बच्चा के शव को अस्पताल से निकलवाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। उसका कहना है कि उससे एक कागज पर जबरन अंगूठा भी लगवा लिया है। इस घटना की जानकारी जब लोगों को हुई तो प्रसूता के घर पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

लिखित शिकायत नहीं
 उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है,फिर भी अस्पताल संचालक से जवाब तलब किया जाएगा।

Also Read

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य निर्विरोध निर्वाचित, उच्च सदन में इतने हुए पार्टी के सदस्य

5 Jul 2024 05:07 PM

लखनऊ UP MLC By Election : भाजपा एमएलसी प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य निर्विरोध निर्वाचित, उच्च सदन में इतने हुए पार्टी के सदस्य

विधान परिषद में एक और सीट मिलने से भाजपा की ताकत में इजाफा हुआ है। वहीं सपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। विधान सभा की तरह विधान परिषद में भी सपा फिलहाल सदस्यों की संख्या के हिसाब से भाजपा के बाद दूसरे नंबर की पार्टी है। और पढ़ें