भाजपा ने जारी की 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट : संबित पात्रा समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, जानें कौन कहां...

संबित पात्रा समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, जानें कौन कहां...
UPT | Breaking News

Jul 05, 2024 17:50

भारतीय जनता पार्टी ने देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपने प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं।

Jul 05, 2024 17:50

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपने प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं। यह कदम पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम माना जा रहा है।
  अहम नियुक्तियां में संबित पात्रा का भी नाम
पूर्वोत्तर में संबित पात्रा समेत इन दो नेताओं को जिम्मा मिला हैं। सिक्किम का प्रभारी दिलीप जायसवाल हैं, और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और रेखा वर्मा हैं। सबसे अहम यह है कि भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए समन्वयक का भी नियुक्ति की है, जिसमें संबित पात्रा और वी. मुरलीधरण सह-संयोजक हैं।

अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी बने अशोक सिंघल
विनोद तावड़े वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव हैं और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रभारी विधायक नितिन नबीन नियुक्त किए गए हैं। दादरा और नगर हवेली का प्रभारी दुष्यंत पटेल को बनाया गया है। गोवा का प्रभारी आशीष सूद हैं।



हरियाणा में सतीश पूनिया
हरियाणा में राजस्थान के नेता को प्रभारी बनाया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में सह-प्रभारी बने। डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा के प्रभारी नियुक्त हुए हैं, और सुरेंद्र सिंह नागर सह-प्रभारी बने हैं, जो राज्यसभा के सदस्य भी हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा हैं, और संजय टंडन सह-प्रभारी हैं। जम्मू-कश्मीर में तरुण चुग प्रभारी हैं, और आशीष सूद सह-प्रभारी हैं।

ये भी पढ़ें : हाथरस सत्संग हादसा : जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में याचिका दायर, संसद में उठा मामला

झारखंड में लक्ष्मीकांत वाजपेयी
झारखंड में लक्ष्मीकांत वाजपेयी प्रभारी हैं, और कर्नाटक में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल प्रभारी हैं, सुधाकर रेड्डी सह-प्रभारी हैं। केरल का प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर हैं, और उनके साथ अपराजिता सारंगी सह-प्रभारी हैं।

ये भी पढ़ें : हाथरस में ग्राउंड जीरो पर योगी : अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

यूपी के सदस्य महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के प्रभारी 
मध्य प्रदेश में यूपी के सदस्य महेंद्र सिंह प्रभारी हैं, और उनके साथ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय हैं। मणिपुर में सांसद अजीत गोपछड़े और अनिल एंटनी हैं। मिजोरम का प्रभार देवेश कुमार हैं, और नागालैंड का अनिल एंटनी हैं। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी हैं। पुदुचेरी में निर्मला कुमार सुराना हैं। पंजाब के प्रभारी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी हैं, और उनके साथ नरेंद्र सिंह हैं।

Also Read

इंस्टाग्राम के क्विट मोड फीचर से मिलेंगे कई फायदे, जानिए कैसे करेगा ये काम

8 Jul 2024 01:53 PM

नेशनल Instagram App : इंस्टाग्राम के क्विट मोड फीचर से मिलेंगे कई फायदे, जानिए कैसे करेगा ये काम

इंस्टाग्राम के नए क्विट मोड फीचर से यूजर्स को प्लेटफ़ॉर्म से ब्रेक लेने में मदद मिलेगी। यह फीचर खासकर मानसिक स्वास्थ्य और वेलबीन्ग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है... और पढ़ें