Raebareli News : जन्माष्टमी पर्व पर घूमने निकले दो दोस्तों की हुई मौत, परिवार में मातम

जन्माष्टमी पर्व पर घूमने निकले दो दोस्तों की हुई मौत, परिवार में मातम
UPT | बच्चे की मौत के बाद मृतक के परिजन

Aug 27, 2024 00:36

जन्माष्टमी पर्व पर जनपद में दो बच्चों की डूबकर हुई मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। दोनों दोस्त सुबह साइकिल से पर्व पर घूमने निकले थे...

Aug 27, 2024 00:36

Raebareli News : जन्माष्टमी पर्व पर रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र में एक दुःखद घटना हो गई। घर से निकले दो बच्चों की ईंट भट्ठे के कार्य के लिये खोदे गए। 20 फुट गहरे पानी की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों बच्चों के परिवार में मातम का माहौल है। 



जानकारी के मुताबिक, खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजीत जायसवाल का सागर नाम से ईंट का भट्टा चलता है। ईंट भट्ठे की मिट्टी सप्लाई के लिये बगल में जेसीबी से 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बरसात का पानी जमा हो गया था। मृतक बच्चों के परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे और आज जन्माष्टमी का पर्व होने की वजह से सुबह 10 बजे से साइकिल लेकर घर से घूमने निकले थे। 

दोनों बच्चों का शव गड्ढे के अंदर मिला
खीरों कस्बा निवासी डॉक्टर अवधेश निसाद ने बताया कि उनका 12 साल का लड़का आर्यन निषाद और खीरों के रहने वाले मुकेश शर्मा के 18 साल के लड़के कृष्ण शर्मा के साथ साइकिल से जन्माष्टमी पर्व को देखने के लिये सुबह से निकले हुए थे। जब वह 3 बजे घर आये तो पता लगा बच्चे सुबह 10 बजे से गायब है। दोनों की तलाश की गई लेकिन वे नहीं मिले। शाम को 7 बजे दाऊद खेड़ा के चाचा अवधेश से पता लगा कि दोनों जमुना बाग में सागर ईंट भट्ठे की तरफ गए थे। वहां जाकर देखा गया तो उनकी साइकिल उसी तालाब नुमा गड्ढे के पास पड़ी थी। उधर दोनों को ढूंढा गया तो दोनों बच्चों का शव उस गड्ढे के अंदर मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Also Read

पुणे में कांच की खेप उतारने के दौरान हादसा, रायबरेली के चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर 

30 Sep 2024 01:42 AM

रायबरेली Raebareli News : पुणे में कांच की खेप उतारने के दौरान हादसा, रायबरेली के चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर 

महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक फैक्टरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन से उतारते समय कांच की खेप ऊपर गिरने से उत्तर प्रदेश... और पढ़ें