Raebareli News : उमेश चैतन्य महाराज ने कहा-अगर तौकीर रजा ने धर्म परिवर्तन कराया तो 2100 मुस्लिम परिवारों को हिंदू धर्म में करूंगा शामिल

उमेश चैतन्य महाराज ने कहा-अगर तौकीर रजा ने धर्म परिवर्तन कराया तो 2100 मुस्लिम परिवारों को हिंदू धर्म में करूंगा शामिल
UPT | सन्त उमेश चैतन्य महाराज

Jul 17, 2024 23:51

उमेश चैतन्य जी महाराज ने कहा कि अगर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया गया तो तौकीर रजा जान लें उनके द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने के 10 दिन बाद 2100 मुस्लिम परिवारों को मैं गंगाजल से नहलाकर...

Jul 17, 2024 23:51

Raebareli News : मौलाना तौकीर रजा के बयान के बाद साधु संतों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रायबरेली जनपद के सरेनी के गेगासो स्थित गर्ग मुनि की तपोस्थली (आश्रम) में रहने वाले संत यज्ञ सम्राट उमेश चैतन्य जी महाराज ने तौकीर रजा को सीधे चेतावनी दी है।

2100 मुस्लिम परिवारों को गंगाजल से नहलाकर...
उन्होंने कहा कि अगर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया गया तो तौकीर रजा जान लें उनके द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने के 10 दिन बाद 2100 मुस्लिम परिवारों को मैं गंगाजल से नहलाकर, गौमूत्रपान कराकर वैदिक मंत्रों के साथ हिंदू धर्म में शामिल करूंगा। हमारे भी संपर्क में काफी संख्या में मुश्लिम बहनें और बेटियां हैं, जो हिन्दू धर्म अपनाने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि बरेली के इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर से शहर की फिजा में जहर घोलने की पूरी तैयारी कर ली है।

21 जुलाई को होगा निकाह का कार्यक्रम
तौकीर रजा ने ऐलान किया है कि उनके पास बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म के लोग इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए अब एक साथ 5 हिन्दू लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह पढ़वाया जाएगा। मौलाना तौकीर रजा ने ये ऐलान किया है कि दो सालों से उन्होंने धर्म परिवर्तन पर रोक लगा रखी थी, लेकिन अब मौलानाओं का बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ रहा है। क्योंकि बड़ी संख्या में हिन्दू मुसलमान बनना चाहते हैं। जिस वजह से अब हिंदुओं को मुसलमान बनाने की बंदिशों को खत्म कर दिया गया है। तौकीर रजा ने अपने दरगाह आला हजरत स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया है कि अब 21 जुलाई को 5 हिन्दू लड़के और लड़कियों का मुस्लिम रीति रिवाज से कलमा पढ़वाकर और नमाज पढ़वाकर इस्लाम कबूल करवाया जाएगा। इसके बाद उन्हें मुसलमान बनाया जाएगा। जिसके बाद पांचों जोड़ों का निकाह करवाया जाएगा। तौकीर रजा ने कहा कि 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में धर्म परिवर्तन और निकाह का कार्यक्रम होगा। इसके लिए हमने जिला प्रशासन से परमिशन मांगी है।

Also Read

यूपी में पांच पीपीएस अफसरों का तबादला, योगेन्द्र कुमार बने डीएसपी अयोध्या

14 Sep 2024 07:54 PM

लखनऊ PPS Transfer : यूपी में पांच पीपीएस अफसरों का तबादला, योगेन्द्र कुमार बने डीएसपी अयोध्या

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के पांच अफसरों का शनिवार रात तबादला कर दिया। और पढ़ें