Raebareli News :  सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार तो कांग्रेस ने बदला गेम प्लान, प्रियंका होंगी रायबरेली से उम्मीदवार?

 सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार तो कांग्रेस ने बदला गेम प्लान, प्रियंका होंगी रायबरेली से उम्मीदवार?
UPT | Priyanka Gandhi

Apr 02, 2024 16:27

सभी राजनीतिक पार्टियां सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इस बीच प्रियंका गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है...

Apr 02, 2024 16:27

Short Highlights
  • रायबरेली से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी
  • सोनिया गांधी चुनाव लड़ने से कर चुकी हैं इंकार 
  • रायबरेली से प्रियंका क्यों?
  • कांग्रेस नेताओं में बनी सहमति
UP Loksabha Election : लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इस बीच प्रियंका गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में चुनाव का सियासी पारा बढ़ने के साथ ही चर्चा है की प्रदेश की रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ेंगी। 

रायबरेली से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी
जहां एक ओर बीजेपी ने पहले चरण के लिए अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया तो वहीं दूसरी ओर इंडिया अलायंस में शामिल कांग्रेस ने भी यूपी की कई सीट पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी लेकिन अमेठी और रायबरेली सीट से अभी तक प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया था। हालांकि चुनावी सियासत के बीच यह खबर तूल पकड़ चुकी है की रायबरेली से प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी। बता दें, पार्टी इसका आधिकारिक ऐलान 15 अप्रैल के बाद कर सकती है। इन सब के बीच यह कयास लगाए जा रहे हैं की कांग्रेस उम्मीदवारों की अगली सूची में प्रियंका गांधी का नाम रायबरेली सीट से शत प्रतिशत दे सकती है। रिपोर्ट की मानें तो पार्टी के उच्चस्तरीय संगठन में इस बात पर चर्चा हो चुकी है।

सोनिया गांधी चुनाव लड़ने से किया इंकार 
वहीं सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं लड़ेंगी। पार्टी ने हाल ही में उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा। जबकि राज्यसभा पहुंचने पर सब यही जानने के इच्छुक थे कि उनके बाद रायबरेली से कौन मैदान में उतरेगा। हालाँकि सोनिया गांधी के इनकार के बाद से ही स्थानीय नेता और पार्टी समर्थक प्रियंका गांधी को रायबरेली से मैदान में उतारने की मांग करने लगे। अपनी मांग को लेकर वह दिल्ली भी गए थे और पार्टी आलाकमान के सामने अपनी बात रखी। 

रायबरेली से प्रियंका क्यों?
सवाल यह उठता है की रायबरेली से प्रियंका गांधी क्यों? दरअसल गांधी परिवार का रायबरेली से बेहद पुराना रिश्ता है। कांग्रेस की जीत का सिलसिला यहां पर कई बार जारी रहा। बता दें, रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यह वो सीट है जहां से गांधी परिवार के कई सदस्य लोकसभा पहुंचे हैं। इंदिरा गांधी भी इसी सीट से जीत कर दो बार सांसद बनीं। इसके साथ ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को संसद पहुंचाने में इसी सीट की अहम भूमिका रही थी। सोनिया ने रायबरेली से 4 बार हासिल की। और तो और  पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जो एक मात्र सीट हासिल की थी, वह रायबरेली की ही थी। 

कांग्रेस नेताओं में बनी सहमति
बता दें मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में संगठन के सभी उच्च पदाधिकारी ने प्रियंका को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने पर चर्चा की। जिसमे रायबरेली सीट से उम्मीदवार को लेकर अब स्थिति लगभग साफ हो रही है। रिपोर्ट की मानें तो पार्टी के में भी इस बात को लेकर सहमति बन चुकी है। जिसके बाद 15 अप्रैल के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की जो सूची का इंतजार है। उसमें प्रियंका का नाम भी शामिल हो सकता है। 

Also Read

वाइस चेयरपर्सन को पद से हटाया गया, सामने आई बड़ी वजह

7 Jul 2024 08:52 PM

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में बड़ा एक्शन : वाइस चेयरपर्सन को पद से हटाया गया, सामने आई बड़ी वजह

दानिश आज़म वारसी को सोशल मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन पद से हटाया गया। यह निर्णय पंखुड़ी पाठक द्वारा लिया गया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी पुष्टि की। फैसला लोकसभा चुनाव के बाद की गई समीक्षा के आधार पर लिया गया। और पढ़ें