Raebareli News : सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रायबरेली, कार्यकर्ता पर हुए हमले पर जताई नाराजगी

सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रायबरेली, कार्यकर्ता पर हुए हमले पर जताई नाराजगी
UPT | सपा प्रतिनिधिमंडल

Jun 12, 2024 22:16

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा गठित की गई टीम बुधवार को...

Jun 12, 2024 22:16

Raebareli News : लोकसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा गठित की गई टीम बुधवार को रायबरेली पहुंची। जिले के डीह थाना क्षेत्र के पारा गांव पहुंचे सपा के प्रतिनिधिमंडल ने वापस लौटकर अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और सारा वाकया बताया। 

आरोपियों पर धारा बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग
पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक कमाल अख्तर ने बताया कि मतदान के दिन सपा कार्यकर्ता जितेंद्र यादव पर दबंगों ने उनकी दुकान में घुसकर हमला किया था। जिसमें उसका पैर टूट गया था। लेकिन पुलिस ने धाराएं कम लगाई गई थी और कोई गिरफ्तारी भी नही हुई। उन्होंने मांग उठाई है कि सपा कार्यकर्ता को पीटे जाने के प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

यदि न्याय नही मिला तो, पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उठाएंगे अगला कदम
उन्होने कहा कि यदि मुकदमे में धाराएं नहीं बढ़ाई जाती और सपा कार्यकर्ता को न्याय नहीं मिलता तो पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व जो निर्देश देगा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेतृत्व के निर्देश पर अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने सपा कार्यकर्ता जितेंद्र यादव को न्याय दिए जाने का भरोसा दिलाया है। इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व एमएलसी सुनील सिंह यादव, बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी तथा सपा जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।

Also Read

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मियावाकी जंगल विकसित करने का किया फैसला, 100 एकड़ में होगा तैयार

8 Jul 2024 09:59 AM

लखनऊ गर्मी से निपटने का खास इंतजाम : लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मियावाकी जंगल विकसित करने का किया फैसला, 100 एकड़ में होगा तैयार

100 एकड़ भूमि को जंगल में परिवर्तित किया जाएगा। यह निर्णय एलडीए की 181वीं बोर्ड बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाना है। इस परियोजना में जापानी पारिस्थितिकीविद् अकीरा मियावाकी... और पढ़ें