Raebareli News : सपा नेता का बड़ा बयान, मनोज पांडे की सदस्यता खत्म होगी, उपचुनाव होगा... 

सपा नेता का बड़ा बयान, मनोज पांडे की सदस्यता खत्म होगी, उपचुनाव होगा... 
UPT | समाजवादी पार्टी के नेता सुनील साजन।

Jun 13, 2024 09:33

सपा कार्यकर्ता से मारपीट के एक मामले में प्रतिनिधिमंडल के साथ रायबरेली पहुंचे सपा नेता सुनील सिंह साजन ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सपा नेता व ऊंचाहार से मौजूदा विधायक...

Jun 13, 2024 09:33

Raebareli News : सपा कार्यकर्ता से मारपीट के एक मामले में प्रतिनिधिमंडल के साथ रायबरेली पहुंचे सपा नेता सुनील सिंह साजन ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सपा नेता व ऊंचाहार से मौजूदा विधायक मनोज पांडेय पर सुनील साजन ने पार्टी स्तर से कार्रवाई करने की बात कही है। 

पूर्व विधायक बन जाएंगे मनोज पांडेय
सुनील सिंह साजन ने कहा कि जल्द मनोज पांडेय की सदस्यता होगी खत्म और वह पूर्व विधायक बन जाएंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में मनोज पांडेय ने क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में मनोज कुमार पांडे ने ऊंचाहार की रैली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ले ली थी।

मनोज पांडेय ने जनता को धोखा दिया
सपा नेता सुनील साजन ने कहा कि ऊंचाहार सीट से उपचुनाव होगा। पार्टी मनोज पांडेय की सदस्य ले लेगी। जनता उन्हें पूर्व विधायक बनाएगी। जिस व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी व आम जनता को धोखा दिया हो। जिस जनता ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनादेश दिया था। उन्होंने उसे ही धोखा दिया है। पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, मुसलमानों और किसानों को धोखा दिया है। मनोज पांडेय साइकिल के सिंबल पर चुनाव जीते और किसलिए बीजेपी की गोद में बैठ गए, सब जानते हैं। क्या डील हुई, सब जानते हैं। 

...तो पांच लाख वोटों से हार जाते मोदी
राहुल गांधी ने कहा था कि बनारस से अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री चुनाव हार जाते। सुनील साजन ने राहुल के इस बयान के बाबत कहा कि मुझे लगता है कि वहां 5 लाख वोटों से प्रधानमंत्री हार जाते। वहां की जनता इतनी नाराज है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा मैया ने उन्हें गोद ले लिया है। गंगा मैया तो साढ़े पांच लाख से डेढ़ लाख पर ले आईं। भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते थे कि 10 लाख से वोट जीतेंगे। प्रियंका गांधी ही नहीं, थोड़ी और ताकत लगाते तो जो प्रत्याशी लड़ रहे थे वही जीत जाते।

Also Read

बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

6 Oct 2024 10:48 AM

लखनऊ महंत यति नरसिंहानंद विवाद पर मायावती : बोलीं- कार्रवाई करें केंद्र-राज्य सरकारें, संविधान की दिलाई याद

मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें