स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली में : राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का किया उद्घाटन, बोले-जरूरत हुई तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे

राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का किया उद्घाटन, बोले-जरूरत हुई तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे
UPT | विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य

Feb 18, 2024 18:53

समाजवादी पार्टी नेता व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल होंगे। सपा नेता रायबरेली में राष्ट्रीय प्रतीक सम्राट अशोक की लाट के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...

Feb 18, 2024 18:53

Short Highlights
  • 20 फरवरी को रायबरेली पहुंच रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर आवश्यकता होगी तो वह भी शामिल होंगे

 

Raebareli News : समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को यहां राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लाक के गांव रुस्तमपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 20 फरवरी को रायबरेली पहुंच रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आवश्यकता होगी तो वह भी शामिल होंगे। 

एतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण कार्यक्रम था। जिसके लिए वे आज आयोजक मास्टर रामपाल को बधाई देते हैं। यहां एक एतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस अवसर पर लोगों से मेरी अपेक्षा है कि इस राष्ट्रीय प्रतीक जोकि देश की आन बान शान है, अतीत का गौरव है। इसलिए इसके सम्मान में लोग सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना लेकर आगे बढ़ें।

Also Read

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की लागत में इतने की बढ़ोतरी की गई, जानें क्या है इसका कारण  

4 Jul 2024 07:00 AM

लखनऊ UP News : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की लागत में इतने की बढ़ोतरी की गई, जानें क्या है इसका कारण  

यह लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास एनएच-27 ग्राम जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सालापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। इसकी लंबाई 91.35 किमी है। ये परियोजना दो पैकेजों में बांटी गई है। और पढ़ें