Lucknow News : रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर की आत्महत्या 

रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर की आत्महत्या 
UPT | लखनऊ का थाना गुड़म्बा

Feb 06, 2024 18:00

घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...

Feb 06, 2024 18:00

Lucknow News : राजधानी के गुड़म्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम में एक रिटायर्ड डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। 

अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी खुद को गोली 
पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड डीएसपी 73 वर्षीय कैलाश चन्द्र गुड़म्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम में रहते थे। मंगलवार को उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

Also Read

यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

8 Jul 2024 09:32 AM

लखनऊ UP Weather Update : यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होते ही कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे हालात ये हैं कि श्रावस्ती, कुशीनगर, पीलीभीत और लखीमपुर जिलों में बाढ़ की स्थिति है। इन जिलों में... और पढ़ें