सड़क धंसने का सिलसिला जारी : लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग के बाद अब हजरतगंज में धंसी सड़क

लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग के बाद अब हजरतगंज में धंसी सड़क
UPT | हजरतगंज में धंसी सड़क।

Sep 20, 2024 19:32

राजधानी में सड़क धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग के बाद शुक्रवार को शहर में एक और सड़क धंस गई।

Sep 20, 2024 19:32

Lucknow News : राजधानी में सड़क धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग के बाद शुक्रवार को शहर में एक और सड़क धंस गई। हजरतगंज में सड़क धंसने पर बड़ा सा गड्ढा हो गया है। अचानक से हुए गड्ढे की वजह से अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने सड़क धंसने से करीब 20 फीट का गहरा गड्ढा हो गया था। 

हलवासिया चौकी के पास धंसी सड़क
हजरतगंज में हलवासिया चौकी के पास शुक्रवार को अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और ट्रैफिक के अधिकारी पहुंच गए। सड़क धंसने से कई फीट का गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। अचानक सड़क धंसने से मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल गड्ढे के पास बैरिकेडिंग लगा दिया गया है। 
 

लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने 20 फीट गहरा गड्ढा 
लखनऊ विश्वविद्यालय के ठीक सामने 13 सितम्बर को बारिश के चलते सड़क धंसने से करीब 20 फीट का गहरा गड्ढा हो गया है। लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पास लेसा की ओर से केबिल का काम करने के लिए खुदाई की गई थी। जिसके कारण जल निकासी के लिए बनाए गए अंडर ग्राउंड नाले का चौम्बर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद पानी के हुए रिसाव के कारण बड़ी कैविटी बन गई और अचानक मार्ग धंस गया था। व्यस्त रहने वाला लखनऊ विश्वविद्यालय मुख्य मार्ग धंसने से अगले एक महीने तक इस पर आवागमन बंद रहेगा।

विकास नगर में 40 फीट धंसी थी सड़क
विकास नगर क्षेत्र में मार्च में एक सड़क अचानक से धंस गई थी। सड़क के धंसने से 40 फीट का गहरा गड्ढा हो गया था। इसके चलते सड़क से गुजर रही कार गड्ढे के मुहाने पर लटक गई थी। कार का पिछला हिस्सा गड्ढे में लटका था और आगे का सड़क पर था। कार सवार लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया था। बाद में क्रेन से कार को निकाला गया था। पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क धंसी थी। जिससे काफी बड़ा गड्ढा हो गया था। कई दिनों तक यातायात अवरुद्ध था।




 

Also Read

दीपावली से पहले बहाल होंगे नगर निगम के निलंबित कर्मचारी

20 Sep 2024 09:25 PM

लखनऊ Lucknow News : दीपावली से पहले बहाल होंगे नगर निगम के निलंबित कर्मचारी

नगर निगम में तैनात करीब 12 हजार कर्मचारियों की वर्षों से लम्बित 21 मांगें दीपावली से पहले पूरी हो जायेंगी। नगर निगम के निलंबित कर्मचारी दीपावली से पहले बहाल हो जाएंगे। साथ ही उन पर आश्रित पत्नी समेत पुत्र-पुत्रियों को सभी करों से मुक्त कर दिया जाएगा। और पढ़ें