UP Politics : सपा से निष्कासित रोली तिवारी रालोद में शामिल, जयंत बोले- जल्द देंगे अहम जिम्मेदारी

सपा से निष्कासित रोली तिवारी रालोद में शामिल, जयंत बोले- जल्द देंगे अहम जिम्मेदारी
UPT | सपा से निष्कासित रोली तिवारी रालोद में शामिल

Sep 20, 2024 19:21

स्वामी प्रसाद मौर्य के चलते समाजवादी पार्टी से निकाली गई रोली तिवारी ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का साथ। लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर रोली तिवारी मिश्र ने शुक्रवार को रालोद की सदस्यता ले ली है।

Sep 20, 2024 19:21

Lucknow News : समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली मिश्रा तिवारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह से भेंट कर वह रालोद में शामिल हुईं।

चौधरी जयंत सिंह ने बताया तेज तर्रार महिला नेता
लखनऊ में प्रदेश कार्यलय से जारी बयान में बताया गया कि चौधरी जयंत सिंह ने रोली मिश्रा तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि तेज तर्रार महिला नेता के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा उनके राजनीतिक अनुभव से नारी शक्ति व पार्टी निश्चित तौर पर लाभान्वित होगी। पार्टी जल्द ही उन्हें अहम जिम्मेदारी देगी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में व अन्य प्रदेशों में भी वह संगठन विस्तार को लेकर काफ़ी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और उनकी मेहनत व लगन के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस दौरान रोली मिश्रा तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य सोलह वर्ष समाजवादी पार्टी को दिये पर पार्टी नेताजी मुलायम सिंह यादव के बाद से अपनी विचारधारा से तो विमुख हो ही गई है। अब वहां वफादार, कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि चाटुकार व सनातन द्रोहियों की पार्टी बन गई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के चलते सपा से हुई थी निष्कासित
रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस के विवादित बयानों के बाद मौर्य पर जमकर हमला बोला था और चर्चा में आई थीं। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि रोली तिवारी में राजनीतिक इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता तो है ही, साथ ही वह प्रखर वक्ता भी हैं, जिसका लाभ निश्चित रूप से ना केवल नारी शक्ति को मिलेगा बल्कि पूरी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के मध्य व पूर्वी भाग में अपने विस्तार को लेकर तथा अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार को लेकर बेहद सधे कदमों से आगे बढ़ रही हैं। हम हर उस व्यक्ति का अपने दल में स्वागत करने के लिये तैयार हैं, जो गांव, गरीब, मजलूम, बेरोजगार नौजवानों व किसानों की आवाज बनना चाहता है।

Also Read

अनियमित वेतन भुगतान के आरोप पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह निलंबित

20 Sep 2024 10:48 PM

लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज : अनियमित वेतन भुगतान के आरोप पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह निलंबित

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को अनियमित वेतन भुगतान के चलते निलंबित करने के निर्देश दिए है। और पढ़ें