अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : बोले- 54 बीजेपी के सांसद/विधायक महिला अत्याचार में आरोपी, जारी किया आंकड़ा

बोले- 54 बीजेपी के सांसद/विधायक महिला अत्याचार में आरोपी, जारी किया आंकड़ा
UPT | अखिलेश यादव

Aug 22, 2024 19:58

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने देश में चुनावी सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर के आंकड़ों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है...

Aug 22, 2024 19:58

Lucknow News : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने देश में चुनावी सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि महिलाओं के ऊपर घोषित रूप से अत्याचार करनेवाले 54 सांसद/विधायक भाजपा से हैं। उन्होंने आगे कहा कि सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड भाजपा के शासनकाल में बना है। अखिलेश ने भाजपा पर खिलाड़ियों के उत्पीड़न का अलिखित रिकॉर्ड बनाने का भी आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भाजपा का यह रिकॉर्ड को पेश किया है...
 
  • महिलाओं के ऊपर घोषित रूप से अत्याचार करनेवाले 54 सांसद/विधायक भाजपा से हैं 
  • चुनावी घपलों की सबसे शर्मनाक घटना का रिकॉर्ड भाजपा ने कैमरे के सामने बनाया
  • सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड भाजपा के शासनकाल में बना
  • सबसे अधिक झूठे मुक़दमे भाजपा के शासन ने थोपे
  • भाजपाइयों ने अपने ऊपर लगे सबसे अधिक सच्चे मुक़दमे वापस लिए
  • उप्र के भाजपाई मुख्यमंत्री जी के आवास पर सबसे अधिक आत्मदाह के प्रयास हुए 
  • बुलडोज़र से सबसे अधिक घर-दुकान भाजपा काल में ढहाये गये
  • छुट्टा पशुओं से सबसे अधिक मौतें भाजपा काल में हुई
  • ⁠हिरासत में मौत का रिकॉर्ड भाजपा काल में बना
  • सबसे कम समय में सबसे ज़्यादा आरक्षण विरोधी क़ानून भाजपा ने लाने की साज़िश की
  • सबसे बड़ा आरक्षण घोटाला (69000 शिक्षक भर्ती में) भाजपा के समय में हुआ 
  • ⁠भाजपा ने खिलाड़ियों के उत्पीड़न का भी अलिखित रिकॉर्ड बनाया 
  • भाजपा ने सबसे ज़्यादा चलती हुई, निर्वाचित सरकारें तोड़ी 
  • भाजपा काल में किसानों की हत्या और आत्महत्या का रिकॉर्ड बना है
  • अनाथ पशुओं से किसानों की फसल को सबसे अधिक हानि होने का रिकॉर्ड भाजपा राज में बना
  • भाजपा ने बेरोज़गारी का अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है
  • भाजपा ने महँगाई के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है
  • ⁠भाजपा ने सबसे कम समय में सबसे अधिक क़ानून वापस लेने का हालिया रिकॉर्ड बनाया है।
  भाजपा का बताया निंदनीय रिकॉर्ड
उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा ने नकारात्मक राजनीति का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाया है। भाजपा ने अविश्वास और भय की नफ़रतभरी राजनीति से देश के सौहार्द् को ऐतिहासिक क्षति पहुंचाने का भी निंदनीय रिकॉर्ड बनाया है। आगामी चुनावों में भाजपा अपनी हार का भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें