रामगोपाल यादव ने कहा कि 4 चरणों के मतदान के बाद पीएम जान गए हैं कि वो हार रहे हैं। इसलिए वो कुछ भी बोल रहे हैं। पहले पीएम मोदी जरूर लंबी-लंबी हांकते थे लेकिन उसकी बातें व्यवस्थित होती थी। लेकिन अब…
रामगोपाल यादव का बयान : कहा- 'कांग्रेस करेगी जनहित का काम', पीएम मोदी को बताया बातें हांकने वाला
![कहा- 'कांग्रेस करेगी जनहित का काम', पीएम मोदी को बताया बातें हांकने वाला](https://image.uttarpradeshtimes.com/-55762.jpg)
May 19, 2024 15:20
May 19, 2024 15:20
- कांग्रेस पैसा देगी तो ये जनहित का काम है : रामगोपाल यादव
- पीएम मोदी पर किसी भी देशवासी को भरोसा नहीं रह गया है : सांसद
मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जो महिलाओं को सालाना 1 लाख देने की बात कही है वो बहुत अच्छी बात है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार करोड़ों, अरबों रुपये लूट रही है तो अगर कांग्रेस पैसा देगी तो ये जनहित का काम है। कांग्रेस के इस कदम से जनता को राहत ही मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि उनकी विदाई तय है।
#WATCH | Mau, Uttar Pradesh: On Congress's 'Mahalakshmi' scheme, Samajwadi Party leader Ram Gopal Yadav says, "It is mentioned in the Congress' manifesto. BJP is looting people's money. However, this (scheme) is a work of public welfare... PM Modi can do anything. He knows it is… pic.twitter.com/mdhSMKHauY
— ANI (@ANI) May 19, 2024
पीएम लंबी-लंबी हांकने वाले हैं - रामगोपाल यादव
अपने बयान में रामगोपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी पर किसी भी देशवासी को भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने आगे जोड़ा कि 4 चरणों के मतदान के बाद पीएम जान गए हैं कि वो हार रहे हैं। इसलिए वो कुछ भी बोल रहे हैं। पहले पीएम मोदी जरूर लंबी-लंबी हांकते थे लेकिन उसकी बातें व्यवस्थित होती थी। लेकिन अब वो कुछ भी बोल रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कल तक जो राहुल गांधी के तलबे चाटते थे, वो अब बिना सिर-पैर की बातें कर रहे हैं।
चुनाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश में सभी सीटें जीतेगी। भजरतीय जनता पार्टी की खटिया खड़ी हो गई है। प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश का माहौल बदल गया है। जनता अब भाजपा के बारे में बात नहीं करती है।
Also Read
![अखिलेश यादव से नहीं मिल पाए कन्हैया, विधानसभा उपचुनाव में 8 सीटें जीतने का किया दावा अखिलेश यादव से नहीं मिल पाए कन्हैया, विधानसभा उपचुनाव में 8 सीटें जीतने का किया दावा](https://image.uttarpradeshtimes.com/kanhiya-nishad-5928.jpg)
5 Jul 2024 02:01 PM
कुशीनगर के कन्हैया निषाद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर एक जुलाई को लखनऊ आए। लेकिन, अभी तक उनकी सपा मुखिया से मुलाकत नहीं हो पाई, जिसके बाद वह शुक्रवार को वापस लौट गए। और पढ़ें