Lucknow News : भाजपा विधायक विनोद सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, कहा- लोग बेहद परेशान और त्रस्त

भाजपा विधायक विनोद सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, कहा- लोग बेहद परेशान और त्रस्त
UPT | BJP MLA Vinod Singh

Jul 28, 2024 00:27

सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से शासन से निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

Jul 28, 2024 00:27

Short Highlights
  • सुल्तानपुर से बीजेपी विधायक का ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र वायरल
  • बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने का उठाया मुद्दा
Lucknow News : उत्तर प्रदेश के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जनता की सुनना तो दूर सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा ही एक मामला सुल्तानपुर जनपद से सामने आया है। यहां विधानसभा क्षेत्र-188 से भाजपा विधायक विनोद सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए तमाम कोशिशें की लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। विभागीय अधिकारियों के इस रवैये से परेशान होकर विधायक ने अब यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर ये पत्र वायरल होने के बाद बिजली इंजीनियरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पत्र में 24 जुलाई की तारीख अंकित है।

चार विकासखंडों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदतर
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विनोद सिंह ने पत्र में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नगरीय, जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाके के चार विकासखण्ड दूबेपुर, जयसिंहपुर, कूरेमार और धनपतगंज में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदतर हो गई है। यहां के लोग लगातार तय रोस्टर के अनुसार ​बिजली आपूर्ति नहीं किए जाने की शिकायत कर रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में न के बराबर विद्युत आपूर्ति हो रही है। जिससे लोग लो-वोल्टेज, कम विद्युत आपूर्ति के कारण बेहद परेशान और त्रस्त हैं। उन्होंने कहा​ कि विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए 11 जुलाई को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद 22 जुलाई को जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया। डीएम के आदेश के बाद भी अभी तक बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं की जा रही है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से शासन से निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

Also Read

बोलीं- बसपा को गंभीर हालात का मिल सकता है लाभ

19 Sep 2024 01:23 PM

लखनऊ मायावती ने उपचुनाव से पहले किए संगठन में फेरबदल : बोलीं- बसपा को गंभीर हालात का मिल सकता है लाभ

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि खासकर बेरोजगारी की घातक समस्या को दूर करने के लिए रोटी-रोजी आदि के मामले में सरकार के दावों को अगर थोड़ी देर के लिए मान भी लिया जाए तो यह यूपी की विशाल आबादी के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरा की मिसाल से ज्यादा कुछ भी नहीं है। और पढ़ें