शिक्षक भर्ती : आरक्षण विवाद पर अभ्यर्थियों ने लगाई न्याय की गुहार, कैबिनेट मंत्रियों को लिखा पत्र

आरक्षण विवाद पर अभ्यर्थियों ने लगाई न्याय की गुहार, कैबिनेट मंत्रियों को लिखा पत्र
UPT | शिक्षक भर्ती

Jul 06, 2024 18:35

उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण संबंधी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में पीड़ित अभ्यर्थियों ने राजनेताओं और मंत्रियों से न्याय की मांग करते हुए एक नया मोर्चा खोला है।

Jul 06, 2024 18:35

Short Highlights
  • 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण संबंधी विवाद सुर्खियों में
  • पीड़ित अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करवाई गई
  • न्याय की बजाय केवल वोट बैंक की राजनीति हो रही है
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण संबंधी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में पीड़ित अभ्यर्थियों ने राजनेताओं और मंत्रियों से न्याय की मांग करते हुए एक नया मोर्चा खोला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और अरुण राजभर को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर राजनीति न करने और न्याय दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

न्याय की बजाय वोट बैंक की राजनीति 
पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप ने इस पत्र के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से इस मुद्दे पर न्याय की बजाय केवल वोट बैंक की राजनीति हो रही है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि यह मुद्दा न तो संसद में और न ही विधानसभा में उठाया जा रहा है। श्री कश्यप ने यह भी बताया कि आज तक आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करवाई गई है।

ये भी पढ़ें : ईडी की कार्रवाई : सहारा इंडिया के कार्यालयों पर छापे, 700 संदिग्ध कंपनियों के दस्तावेज और करोड़ों की नकदी बरामद

न्याय ना मिलने पर चुनाव में दिखेंगा असर
इस बीच, प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने अरुण राजभर के एक बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि श्री राजभर का यह दावा गलत है कि उन्होंने आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई थी। श्री सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस मुद्दे पर न्याय नहीं मिला तो इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

Also Read

गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

5 Oct 2024 10:46 AM

लखनऊ काकोरी में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा : गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

काकोरी थाना क्षेत्र के भलिया गांव में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया। और पढ़ें