Lucknow Crime : चिनहट में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

चिनहट में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
UPT | सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Oct 17, 2024 10:44

चिनहट थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर दोनों को पकड़ा गया।

Oct 17, 2024 10:44

Lucknow News : चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर दोनों को पकड़ा गया। दोनों आरोपी किशोरी के परिचित हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
चिनहट इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पहचान होने पर मोबाइल लोकेशन से पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। दोनों आरोपी बालिग हैं या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है।



मुख्य आरोपी किशोरी के गांव का
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुख्य आरोपी किशोरी के गांव का है। इसी का फायदा उठाकर उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। किशोरी सुबह जब शौच के लिए निकली तो मुख्य आरोपी उसे अपने घर ले गया। यहां पर उसका साथी पहले से मौजूद था। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

झाड़ियों में फेंका
दरिंदगी के बाद आरोपियों ने ना​बालिग का हाथ-पैर व गला दुपट्टे से बांधकर कस दिया। किशोरी के बेसुध होने पर जब आरोपियों को लगा कि वह मर गई है, तो उसे खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच फेंक दिया था।

बेसुध मिली थी किशोरी
किशोरी के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। किशोरी घर से कुछ दूर झाड़ियों में बेसुध अवस्था में मिली। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। किशोरी को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे झलकारी बाई सिविल अस्तपताल रिफर कर दिया गया। 

पीड़ित किशोरी से अस्पताल में मिले थे अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी से मंगलवार को मिले थे। वह कांग्रेस नेता अविनाश पांडे के साथ किशोरी से मिलने झलकारी बाई सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने किशोरी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इस दौरान उन्होंने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था।

Also Read

भाजपा के आंतरिक सर्वे में मिल्कीपुर सीट पर हार का खुलासा, बहराइच की घटना प्रशासन-शासन की नाकामी

17 Oct 2024 12:19 PM

लखनऊ अखिलेश यादव का बड़ा बयान : भाजपा के आंतरिक सर्वे में मिल्कीपुर सीट पर हार का खुलासा, बहराइच की घटना प्रशासन-शासन की नाकामी

अखिलेश यादव ने बहराइच की घटना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सीधे तौर पर प्रशासन और शासन का फेल्यर है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे और कहते थे कि हर आयोजन को हम शांतिपूर्ण ढंग से करते हैं, उन्हें इतने बड़े आयोजन के दौरन स्थिति की जानकारी क्यों नहीं थी। और पढ़ें