यूपी विधानसभा उपचुनाव : अंतिम दिन 78 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, नौ सीटों पर कुल 149 नॉमिनेशन, यहां देखें सूची

अंतिम दिन 78 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, नौ सीटों पर कुल 149 नॉमिनेशन, यहां देखें सूची
UPT | UP By Election

Oct 25, 2024 22:15

निर्वाचन आयोग के मुताबिक मुजफ्फरनगर की मीरपुर सीट से 34, मुरादाबाद की कुंदरकी से 19, गाजियाबाद सदर से 19, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित सीट से 6, मैनपुरी की करहल विधानसभा से 10, कानपुर नगर की सीसामऊ से 11, प्रयागराज की फूलपुर से 19, अंबेडकरनगर की कटेहरी से 14 और मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से 17 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है।

Oct 25, 2024 22:15

Lucknow News : यूपी विधानसभा की 9 रिक्त सीटों पर उपचुनाव को लेकर 78 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना परचा दाखिल किया। उपचुनाव को लेकर बसपा  के भी उम्मीदवार उतारे जाने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए और इंडिया बनाम की लड़ाई में बसपा भी जीत हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश में है। उपचुनाव को लेकर अब 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 30 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। इसके बाद 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।  

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से सबसे ज्यादा 34 नामांकन
निर्वाचन आयोग के मुताबिक मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से 34, मुरादाबाद की कुंदरकी से 19, गाजियाबाद सदर से 19, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित सीट से 6, मैनपुरी की करहल विधानसभा से 10, कानपुर नगर की सीसामऊ से 11, प्रयागराज की फूलपुर से 19, अंबेडकरनगर की कटेहरी से 14 और मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से 17 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है।  इस तरह नौ विधानसभा सीटों पर कुल 149 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि कितने उम्मीदवारों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला है।



मीरापुर-मुजफ्फरनगर 
  • आर.पी. सिंह (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) 
  • धन्य कुमार जैन (वीर जनशक्ति पार्टी) 
  • शिव कुमार (पिछड़ा समाज पार्टी) 
  • मिथलेश पाल (राष्ट्रीय लोकदल) 
  • अकरम (राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी) 
  • अनिरुद्ध सिंह (राष्ट्रीय लोकसत्ता पार्टी) 
  • स्कूमपाल(मजदूर किसान यूनियन पार्टी) 
  • अर्चित जैन (स्वतंत्र) 
  • समंद्र सैनी (स्वतंत्र) 
  • मानवेंद्र (स्वतंत्र) 
  • हिमांशु पाल (स्वतंत्र) 
  • अमरनाथ (स्वतंत्र) 
  • भागेश्वर प्रसाद (स्वतंत्र) 
  • सुशील कुमार (स्वतंत्र)
  • सवेंद्र कुमार (स्वतंत्र) 
  • सैयद नुसरत अब्बास (स्वतंत्र) 
  • संजीव कुमार (स्वतंत्र) 

कुंदरकी-मुरादाबाद 
  • राम वीर सिंह (भारतीय जनता पार्टी) 
  • मो. उबैश (स्वतंत्र) 
  • सुनील कश्यप (स्वतंत्र) 
  • मसरूर (स्वतंत्र) 
  • शौकीन (स्वतंत्र) 
  • रिजवान हुसैन (स्वतंत्र) 
  • विशेष कुमार (स्वतंत्र) 
  • सुंदर सिंह (स्वतंत्र) 
  • बृजानंद (स्वतंत्र) 
  • तिलक राज (स्वतंत्र) 
  • जयवीर सिंह (स्वतंत्र) 
  • रजवान अली (स्वतंत्र) 

गाजियाबाद
  • संजीव शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) 
  • पवन (समरथ मिहिरभोज समाज पार्टी) 
  • पूनम (हिंदुस्तान निर्माण दल) 
  • रवि कुमार (अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) 
  • सिंह राज (समाजवादी पार्टी) 
  • गयादीन अहिरवार (राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी) 
  • सोम प्रताप गहलोत (अखिल भारतीय राज्य सभा) 
  • वीरेंद्र कुमार (सार्वजनिक राजनीतिक दल) 
  • सत्यम शर्मा (स्वतंत्र)
  • विनय कुमार शर्मा (स्वतंत्र) 
  • मिथुन जायसवाल (स्वतंत्र) 
  • कुलभूषण त्यागी (स्वतंत्र)

खैर (एससी) अलीगढ़ 
  • सुरेंद्र दिलेर (भारतीय जनता पार्टी) 
  • चारू कैन (समाजवादी पार्टी) 
  • पहल सिंह (बहुजन समाज पार्टी) 
  • विपिन कुमार (स्वराज भारती न्याय पार्टी) 

करहल-मैनपुरी 
  • अनुजेश प्रताप सिंह (भारतीय जनता पार्टी) 
  • सुनील कुमार मिश्रा (सर्व समाज जनता पार्टी) 
  • सचिन कुमार (स्वतंत्र) 
  • अक्लेश (स्वतंत्र) 
  • माखन सिंह (स्वतंत्र) 

सीसामऊ-कानपुर
  • सुरेश अवस्थी (भारतीय जनता पार्टी)
  • खुर्शीद सोलंकी (समाजवादी पार्टी)
  • मोहम्मद आफताब शरीफ 
  • (राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी) 
  • अशोक पासवान (सभी जन पार्टी) 
  • गौरव बाजपेयी (अपना दल (कमेरावादी) 
  • सतनाम सिंह (निर्दलीय) 
  • कृष्ण कुमार यादव (स्वतंत्र) 
  • महेश चंद्र शर्मा(स्वतंत्र) 

फूलपुर-प्रयागराज 
  • दीपक पटेल (भारतीय जनता पार्टी) 
  • दिलीप कुमार (अपना दल कमेरावादी) 
  • जय सिंह यादव (भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक) 
  • रमेश चंद्रा (स्वतंत्र) 
  • विकास सिंह (स्वतंत्र) 

कटेहरी-अंबेडकर नगर 
  • धर्मराज निषाद (भारतीय जनता पार्टी) 
  • रामनरेश (भागीदारी) पार्टी 
  • अयोध्या (अपना दल (कमेरावादी) 
  • नीलम सिंह (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) 
  • गोविंद कुमार (स्वतंत्र) 
  • महेंद्र कुमार (स्वतंत्र) 
  • ब्रजेश कुमार(स्वतंत्र) 

मझवां-मिर्जापुर 
  • सुचिस्मिता मौर्य (भारतीय जनता पार्टी) 
  • धीरज कुमार मौर्य (आजाद समाज पार्टी) 
  • शिव पूजन (राष्ट्रीय समाज) पक्ष) 
  • शंभु नाथ (आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) 
  • विशाल (भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (इंसान) 
  • रामलखन विश्वकर्मा (विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी) 
  • प्रहलाद (स्वतंत्र) 
  • राजेश (स्वतंत्र)

Also Read

ड्राई फ्रूट्स खरीदने वालों के लिए आई स्कीम, योगी सरकार देगी तोहफा

26 Oct 2024 12:25 AM

लखनऊ दिवाली पर इनाम जीतने का मिलेगा मौका : ड्राई फ्रूट्स खरीदने वालों के लिए आई स्कीम, योगी सरकार देगी तोहफा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स या गिफ्ट हैंपर खरीदने वालों को इनाम जीतने का एक मौका देने के लिए नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, उपभोक्ताओं को अपनी खरीददारी का बिल व्हाट्सएप पर भेजना होगा। और पढ़ें