UP Board Exam Result : यूपी में दसवीं क्लास के 2,92,634 बच्चे फेल, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

यूपी में दसवीं क्लास के 2,92,634 बच्चे फेल, जानिए पूरे प्रदेश का हाल
UPT | UP Board Exam Result

Apr 20, 2024 14:59

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ गया है। नोएडा से हाईस्कूल में 22,828 पढ़ते थे। जिनमें से 21,554 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें से 20,501 बच्चे पास हुए हैं। यानी की 1,053 बच्चे गौतमबुद्ध नगर में...

Apr 20, 2024 14:59

Lucknow News : यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ गया है। नोएडा से हाईस्कूल में 22,828 पढ़ते थे। जिनमें से 21,554 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें से 20,501 बच्चे पास हुए हैं। यानी की 1,053 बच्चे गौतमबुद्ध नगर में फेल हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने फेल हुए बच्चों से अपील की है कि वह गलत कदम को ना उठाएं। गौतमबुद्ध नगर में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के 42,069 विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम देने थे। 

यूपी में दसवीं क्लास में 2,92,634 बच्चे फेल
वहीं, यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 31,16,454 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे। इनमें से कुल 28,63,621 छात्रों ने परीक्षा दी। जिनमें से 25,70,987 छात्र पास हुए हुए। इस बार दसवीं क्लास में 2,92,634 बच्चे फेल हुए हैं।

शुभम मिश्रा ने 12वीं में किया टॉप
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट आ गया है। जानकारी के मुताबिक इस बार दसवीं क्लास में 89.55 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं तो वहीं 12वीं क्लास में 82.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 12वीं क्लास में सीतापुर के रहने वाले शुभम मिश्रा ने टॉप किया है। उनके पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अंक आए हैं, जिसके बाद उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसके अलावा यूपी बोर्ड हाई स्कूल या इंटरमीडिएट का रिजल्ट चेक करना है तो https://upmsp.edu.in/ लिंक पर क्लिक करके देख देखते हैं।

Also Read

शादी डॉट कॉम पर युवक से हुई दोस्ती,  इमरजेंसी बताकर साढ़े चार लाख ठगे, जानें क्या है पूरा मामला

9 Jul 2024 02:15 AM

लखनऊ Lucknow News : शादी डॉट कॉम पर युवक से हुई दोस्ती,  इमरजेंसी बताकर साढ़े चार लाख ठगे, जानें क्या है पूरा मामला

यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर ठगी करके भाग गया। युवक को युवती से मुलाकात shaadi.com पर हुई थी। लड़के ने भरोसा.... और पढ़ें