UP IAS Transfer : एम देवराज को नियुक्ति विभाग में अहम जिम्मेदारी, इन आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल

एम देवराज को नियुक्ति विभाग में अहम जिम्मेदारी, इन आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल
UPT | IAS Transfers

Aug 12, 2024 16:53

नौकरशाही में ताजा फेरबदल के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अफसर एम देवराज अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाए गए हैं। उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में गए देवेश चतुर्वेदी की जगह यह पोस्टिंग दी गई है। केंद्र के लिए रिलीव होने से पहले देवेश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Aug 12, 2024 16:53

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके बाद कई आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। योगी सरकार आईएएस, आईपीएस अफसरों के साथ अन्य विभागों में लगातार तबादले कर रही है। 

देवेश चतुर्वेदी के केंद्र में जाने से एम देवराज का बढ़ा कद
नौकरशाही में ताजा फेरबदल के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अफसर एम देवराज अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाए गए हैं। उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में गए देवेश चतुर्वेदी की जगह यह पोस्टिंग दी गई है। केंद्र के लिए रिलीव होने से पहले देवेश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक,अपर मुख्य सचिव देवेश को भारत सरकार में सचिव कृषि की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अब एम देवराज के पास तकनीकी शिक्षा विभाग पहले की तरह बना रहेगा। 

एम देवराज की कार्यशैली को लेकर रहा विवाद
एम देवराज की महत्वपूर्ण विभाग में तैनाती की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रहने के दौरान कर्मचारी यूनियन से भी उनकी अनबन हो गई थी। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ भी उनके मतभेद होने की खबरें सुर्खियों में रहीं। हालांकि खुलकर कभी कुछ नहीं कहा गया। वहीं अब एम देवराज को एक बार फिर अहम जिम्मा सौंपा गया है। 

इन आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल
वहीं आईएएस अफसर आलोक कुमार द्वितीय व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के नए प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। मोनिका एस गर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके अलावा बीना कुमारी मीणा से महिला कल्याण और बाल विकास ले लिया गया है। वह आबकारी, गन्ना और आयुष विभाग की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। इसके अलावा बाल विकास पुष्टाहार की प्रमुख सचिव लीना जौहरी को महिला कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव कृषि बनाए गए हैं। के. रविंद्र नायक को प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, पशुधन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर भी बने रहेंगे।

Also Read

यूपी में एप से गरीब परिवारों की होगी पहचान, डीबीटी से भुगतान की मॉनीटरिंग हो जाएगी आसान

6 Oct 2024 05:28 PM

लखनऊ जीरो पावर्टी अभियान : यूपी में एप से गरीब परिवारों की होगी पहचान, डीबीटी से भुगतान की मॉनीटरिंग हो जाएगी आसान

यूपी को एक साल में देश का पहला जीरो पावर्टी राज्य (गरीबी का स्तर शून्य) बनाने के लिए डिजिटल तकनीक की मदद ली जाएगी। और पढ़ें